Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

'किसी को नफरत है मुझसे,' अक्षरा सिंह ने इमोशनल वीडियो किया पोस्ट

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 11:34 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने शानदार अभिनय और गानों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाए हुए हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह दारा सिंह के मशहूर सैड वॉयसओवर 'किसी को नफरत है मुझसे...' पर बेहद भावुक नजर आ रही हैं। 

यह वॉयसओवर लोगों के दिलों को छूने वाला है, जिसमें दुनिया की अजीबियों और इंसानी रिश्तों की उलझनों को बयां किया गया है। अक्षरा ने इस बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ अपनी एक्टिंग से भावनाओं को और गहरा कर दिया है। वीडियो में अभिनेत्री सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। उन्होंने वनपीस ड्रेस के साथ जैकेट पहनी हुई है। 

ठंडी हवा और सड़कों पर चलते हुए वे कैमरे की तरफ देखकर एक अलग ही अंदाज में पोज दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत से अंत तक उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। अक्षरा ने पोस्ट कर लिखा, "हाए दुनिया।" वीडियो पोस्ट होने के बाद फैंस अभिनेत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में प्रतिक्रिया भी दी। 

एक यूजर ने लिखा, "अब आप भी अपनी दुनिया बसाओ, पवन सिंह को याद मत करो, क्योंकि आपके लिए वो अमिताभ बच्चन जैसा प्यार नहीं करते। अब आप ऐश्वर्या राय की तरह अपना अभिषेक देख लो और अपनी दुनिया बसाओ, क्योंकि पवन सिंह सलमान खान की तरह आपको प्यार नहीं करते।" अक्षरा सिंह समय-समय पर ऐसे क्रिएटिव कंटेंट शेयर करती रहती हैं, जो उनके फॉलोअर्स को बांधे रखते हैं।

अक्षरा सिंह निरहुआ के साथ जल्द ही फिल्म 'सात फेरे चार वचन' और 'अम्बे है मेरी मां' में भी दिखने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रह चुकी हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD