Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Ludhiana
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 17:34 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर शनिवार को लुधियाना में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के 12 साल को सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल बताया। मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने के मामले में पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस समय हम सिर्फ एक उपलब्धि का जश्न नहीं मना रहे हैं, बल्कि यह पिछले 12 सालों में हुए विकास कार्यों पर विचार करने का भी मौका है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान 2014 में शुरू हुआ था और मैं आपके साथ कुछ आंकड़े साझा करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के तहत 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए।

इससे सबसे ज्यादा राहत किसे हुआ? मेरा मानना है कि इससे लड़कियों और हमारी बेटियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, क्योंकि देश भर में हर घर में अलग-अलग शौचालय बनाए गए। इसके बाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 4 करोड़ सस्ते घर बनाए गए। जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में तीसरी बार पद संभाला, तो उन्होंने घोषणा की कि 3 करोड़ और घर बनाए जाएंगे।

इस आवास योजना के तहत घर के मालिकाना हक ज्यादातर हमारी बहनों और बेटियों के नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मैंने अलग-अलग सेक्टर से जो आंकड़े आपके साथ साझा किए हैं, वे पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। असल में, अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है। मैं हमेशा कहता हूं कि 'सबसे अच्छा तो अभी आना बाकी है,' क्योंकि आम नागरिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव है।

अगर आप हमारी सभी नीतियों को देखें, तो पाएंगे कि यह प्रतिबद्धता ही उनके मूल में है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मई 2022 और मई 2026 के बीच, पेट्रोल की कीमतें पाकिस्तान में 70 प्रतिशत, श्रीलंका में 66 प्रतिशत, फ्रांस में 47 प्रतिशत, इटली में 46 प्रतिशत, बांग्लादेश में 36 प्रतिशत और अमेरिका में 35 प्रतिशत बढ़ीं।

इसके उलट, इसी दौरान भारत में पेट्रोल की कीमतें 3.1 प्रतिशत कम हुईं। जबकि दुनिया के कई हिस्सों में कीमतें 70-80 प्रतिशत तक बढ़ी हैं, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने भारत में इन्हें 3.1 प्रतिशत कम किया। यह कैसे संभव हुआ, जब फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल या डीजल दिया जाता है, तो कई चीजें इसकी अंतिम कीमत तय करती हैं।

सबसे पहले, कच्चे तेल की प्रति बैरल कीमत होती है, जिसका एक बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात किया जाता है। फिर बीमा और ढुलाई का खर्च होता है। कच्चे तेल को रिफाइनरियों में प्रोसेस किया जाता है, जहां इसे पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है और रिफाइनर अपना मार्जिन जोड़ते हैं। इसके बाद, केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जबकि राज्य सरकारें वैट लगाती हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 3 बार नवंबर 2021, मई 2022 में और हाल ही में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम की है। इसके कारण वित्त मंत्रालय को बजट पर एक लाख करोड़ का बोझ पड़ा। पीएम मोदी नहीं चाहते थे कि आम लोगों पर कोई बोझ पड़े। उन्होंने कहा कि जापान के बाद भारत एकमात्र देश है जहां सबसे कम पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़े हैं।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD