Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 17:28 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में सहभागिता कर अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला दायित्व है।

उन्होंने निर्देश दिए कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सिंहस्थ-2028 जैसे वैश्विक आयोजन में मध्यप्रदेश पुलिस को अपनी उत्कृष्ट सेवा, सतर्कता और समर्पण का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, जो देश-दुनिया के लिए प्रेरणा बने। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश के एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड ने मोहम्मद फराज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और उसे टारगेट किलिंग, हथियार रखने की तैयारी और प्रतिबंधित संगठनों के एजेंडे को आगे बढ़ाने संबंधी निर्देश भी दिए जा रहे थे। पुलिस की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मुझे संतोष है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

पुलिस ने न सिर्फ संदिग्ध व्यक्ति को समय रहते दबोचा, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया। साथ ही जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया। यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्य प्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD