Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद

 

प्रदेश विधानसभा चुनावों में पांच हजार अधिकारी व कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 24 Nov 2012

Last updated on: Nov 24, 2012, 00:00 IST

प्रदेश विधानसभा चुनावों में पांच हजार अधिकारी व कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। हफ्ते भर में इन सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के ड्यूटी आर्डर जारी करने की तैयारी कर ली गई है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की तादाद के हिसाब से इन अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रदेश में चार नवंबर को हुए मतदान में 7231 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। मतदान प्रक्रिया निपटाने में ही 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की सेवाएं ली गई थीं, मगर काउंटिंग के लिए महज पांच-सात हजार अधिकारियों व कर्मचारियों की ही आवश्यकता पड़ेगी। ईवीएम के मतों की गिनती के लिए टेबल (मेज) लगाएं जाएंगे और तीन प्रमुख अफसरों की मदद से गिनती का काम निपटाया जाएगा। एक टेबल पर सात से नौ ईवीएम खोली जाएंगी और उनके मतों की गणना कर कुल आंकड़ा तैयार किया जाएगा। हर टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, काउंटिंग सुपरवाइजर व काउंटिंग असिस्टेंट तैनात होगा, जिनकी निगरानी में वोटों की काउंटिंग होगी। हर विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम का आंकड़ा अलग-अलग है और उसी हिसाब से अफसरों की टुकडिय़ां तैनात होंगी। काउंटिंग के दौरान सीलिंग स्टाफ और बाकी कर्मी भी तैनात रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र अत्री ने बताया कि जल्द ही काउंटिंग में तैनाती के आर्डर जारी किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम की संख्या के आधार पर टेबल व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। तीन अफसरों के हवाले महज सात से दस ईवीएम होने से गिनती भी तेजी से हो सकेगी और चुनावी नतीजे भी 20 दिसंबर को 12 बजे तक बाहर आ जाएंगे।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD