Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरजोत सिंह बैंस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक जंग के रूप में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की सराहना

यह कोई सामान्य कार्रवाई नहीं है, यह शांति-कानून के दुश्मनों के खिलाफ जंग का ऐलान है : हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gangstran Te Vaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:39 IST

राज्य से गैंगस्टरवाद और आपराधिक ताकतों को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ और स्पष्ट रुख अपनाते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गैंगस्टरों और समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा की जा रही अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की सराहना की। यह ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आतंकवाद, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।

श्री बैंस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब की शान और सुरक्षा के लिए जंग की शुरुआत हो गई है।’ उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 2,000 टीमें, जिनमें 12,000 से अधिक पुलिस कर्मचारी शामिल हैं, के साथ मिसाली कार्रवाई शुरू की गई है। पूरी फोर्स पंजाब से गैंगस्टरों को जड़ से खत्म करने में जुटी हुई है।

पंजाब पुलिस के जज्बे और प्रतिबद्धता को सलाम करते हुए श्री बैंस ने कहा कि बीती देर रात शुरू हुए और 72 घंटे चलने वाले इस ऑपरेशन के दौरान पूरे तालमेल के साथ गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री मान व्यक्तिगत रूप से इस ऑपरेशन पर नजदीकी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह शांति-कानून के दुश्मनों के खिलाफ जंग का ऐलान है।

शिक्षा मंत्री ने अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब में हुए पुलिस मुकाबलों की शुरुआती रिपोर्टों का हवाला देते हुए इस ऑपरेशन के दृढ़ इरादे और तुरंत कार्रवाई को सबूत के रूप में पेश किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे हमारे खूबसूरत राज्य और महान देश में अस्थिरता फैलाने की साजिशें नाकाम होंगी। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। 

मैं हर नागरिक, हमारे समाज के हर सदस्य से इस महत्वपूर्ण मिशन ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पंजाब पुलिस का साथ देने का आह्वान करता हूं। केवल एकजुट होकर ही हम राज्य को गैंगस्टर-मुक्त बना सकते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पंजाब सरकार तब तक आराम से नहीं बैठेगी जब तक राज्य से समाज-विरोधी तत्वों का पूर्ण सफाया नहीं हो जाता।’

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gangstran Te Vaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD