Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चेयरमैन ने संत समाज को गांव महिंदपुर में ज़मीन की निशानदेही का मसला जल्द हल करवाने का दिया भरोसा

पंजाब सरकार के ध्यान में ला कर मुद्दे का सही हल करवाया जाएगा : जसवीर सिंह गढ़ी

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 10:06 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज संत समाज को गांव महिंदपुर, तहसील नंगल जिला रूपनगर में 36 एकड़ ज़मीन की निशानदेही का मसला जल्द हल करवाने का भरोसा दिया।संत समाज द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी को उक्त ज़मीन की निशानदेही के मसले को हल करवाने की अपील की गई थी।

जिस पर श्री गढ़ी डेरा संत बाबा प्रीतम दास जी, बाबे जोड़े, रायपुर रसूलपुर में पहुंचे, उन्होंने नतमस्तक होने उपरंत संत समाज की बात को बहुत ध्यान से सुना, और उन्हें विश्वास दिया कि यह मसला पंजाब सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों को इस प्रक्रिया में शामिल कर ज़मीन की निशानदेही संबंधी सारी कारवाई जल्द से जल्द पूरी करवाई जाएगी।

इस पर पहले श्री गढ़ी ने संत बाबा निर्मल दास जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने रविदास भाईचारे को श्री गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं पर चलते एकजुट होने का न्योता दिया ताकि जो गुरु जी की शिक्षाओं को दुनिया के हर कोने तक प्रचार प्रसार किया जा सकें। इस मौके श्री गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाईटी के चेयरमैन संत बाबा सरवण दास जी बोहण, जनरल सचिव संत बाबा इंदरदास, संत बाबा परमजीत दास नगर खजांची, संत प्रशोत्तम दास, संत जगीर सिंह, संत धर्मपाल, संत सरवण दास सलेम टाबरी, संत बाबा रमेश दास, संत बाबा राम सेवक, संत बाबा बलकार सिंह, संत बाबा कुलदीप सिंह, संत बाबा मनजीत सिंह, संत बाबा मनहोर दास, संत संसार दास, बहन संतोष कुमारी, संत सतविंदर सिंह हीरा प्रधान आदि धर्म मिशन समेत साधू समाज के सदस्य सहिबान, सरपंच विजय नंगल, जत्थेदार संत मान सिंह, जत्थेदार जगमोहन सिंह, गुरलाल सैला आदि भी मौजूद थे ।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD