Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लेने दावोस पहुंचे दिग्गज भारतीय नेता

Kinjarapu Ram Mohan Naidu
Kinjarapu Ram Mohan Naidu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 18:13 IST

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिग्गज भारतीय नेता पहुंच गए हैं। इनमें केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की 56वीं वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी के बीच होगी। इसमें 130 देशों से करीब 3,000 लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिकी टैरिफ और विभिन्न देश के बीच युद्ध के कारण दुनिया अस्थिरता का सामना कर रही है।इस बैठक की थीम 'ए स्प्रिट ऑफ डायलॉग' रखा गया है, जो कि दिखाता है कि इस बैठक का फोकस बंटे हुए विश्व के बीच दोबारा से कॉरपोरेशन बढ़ाने पर है।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि संवाद अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन गया है। 

उन्होंने कहा कि भू-आर्थिक प्रतिस्पर्धा के गहराने और तकनीकी बदलाव की गति तेज होने के साथ, अंतरराष्ट्रीय सहयोग एक निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है, जिससे इस वर्ष के दावोस सम्मेलन का विशेष महत्व बढ़ गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्ष की बैठक में रिकॉर्ड स्तर की राजनीतिक भागीदारी देखने को मिलेगी। लगभग 400 शीर्ष राजनीतिक हस्तियां, जिनमें लगभग 65 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख एवं जी7 के छह नेता शामिल हैं, भाग लेने के लिए तैयार हैं।

इनके अलावा, प्रमुख वैश्विक कंपनियों के लगभग 850 मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। शीर्ष यूनिकॉर्न फर्मों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी 100 अन्य लीडर्स भी इसमें शामिल होंगे, जो वैश्विक एजेंडा पर राजनीति, व्यापार और नवाचार के बढ़ते संगम को दिखाता है।डब्ल्यूईएफ के अनुसार, इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन सहित कई बड़े लीडर्स शामिल होंगे।

इस वर्ष कॉरपोरेट जगत की व्यापक भागीदारी की उम्मीद है, जिसमें लगभग 1,700 बिजनेस लीडर्स के शामिल होने की संभावना है। इनमें एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, पलान्टिर के सीईओ एलेक्स कार्प और ओपनएआई की मुख्य वित्तीय अधिकारी सारा फ्रायर शामिल हैं।

डब्ल्यूईएफ 2026 में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा देश के 100 बड़े उद्योगपति और सीईओ इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD