Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से विदिशा क्षेत्र को सड़क विकास की मेगा सौगात

Nitin Gadkari, Shivraj Singh Chouhan, Dr Mohan Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विदिशा/भोपाल/नई दिल्ली , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 14:08 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों से विदिशा संसदीय क्षेत्र और आसपास के जिलों को आज सड़क विकास की ऐतिहासिक सौगात मिली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विदिशा में लगभग 4,400 करोड़ रुपए की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, साथ ही लगभग 450 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी, शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रायसेन-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग, विदिशा-ग्यारसपुर, ग्यारसपुर-राहतगढ़ और राहतगढ़ से सागर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही रातापानी अभयारण्य के बीच से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग इटारसी-बुधनी-बरखेड़ा-ओबेदुल्लागंज मार्ग का भी लोकार्पण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

नितिन गडकरी ने मंच से घोषणा की कि विदिशा-सागर-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लगभग 16,000 करोड़ रुपए की लागत से मंजूर हो चुका है, जिससे करीब 75 किलोमीटर दूरी कम होगी और यह दिल्ली-मुंबई तथा भोपाल-कानपुर जैसे बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़कर नए आर्थिक गलियारे का काम करेगा। शिवराज सिंह चौहान की मांग पर नसरुल्लागंज-रेहटी-बुधनी रोड और गोपालपुर-भेरुंदा रोड को चार लेन और सीमेंट कंक्रीट से विकसित करने को मंजूरी दी गई, जिससे विदिशा संसदीय क्षेत्र और नर्मदापुरम-सीहोर बेल्ट में आवागमन और व्यापार को बड़ा लाभ होगा।

नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के लिए सीआरएफ के तहत 1,600 करोड़ रुपए की सौगात की घोषणा की, जिनमें से 400 करोड़ रुपए की राशि विशेष रूप से शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा के लिए, प्रत्येक विधानसभा को 50 करोड़ रुपए के हिसाब से स्वीकृत की गई। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि इस राशि से गांव-गांव तक मजबूत सड़क नेटवर्क बनाया जाएगा, जिससे किसानों की उपज, उद्योग और पर्यटन सभी को सीधा लाभ पहुंचेगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आग्रह किया कि विदिशा के दक्षिणी बाईपास के साथ उत्तरी बाईपास भी बनाया जाए, ताकि विदिशा चारों ओर से रिंग रोड के रूप में विकसित हो और शहर का ट्रैफिक सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब नर्मदा-क्षिप्रा लिंक बनाया गया था। अब नर्मदा-बेतवा को जोड़कर विदिशा, रायसेन और आसपास के क्षेत्र को सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक विकास के नए अवसर मिलेंगे, साथ ही बेतवा के सौंदर्यीकरण, घाट, अंडरग्राउंड वायरिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रायसेन मेडिकल कॉलेज जैसे कार्यों से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि आज आपने 4,400 करोड़ रुपए की सौगातें दी हैं, इसके लिए हृदय से अभिनंदन, लेकिन विकास की भूख कभी पूरी नहीं होती,” और विदिशा-रायसेन-सीहोर-खातेगांव-इछावर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के लिए आगे भी नई परियोजनाएं स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने नितिन गडकरी को “असंभव को संभव करने वाले, विकास और सड़क क्रांति के जनक” बताते हुए कहा कि विदिशा, रायसेन, सीहोर और खातेगांव की जनता उनकी इस उदार सौगात के लिए हृदय से आभारी है, जबकि गडकरी ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों में मध्यप्रदेश को प्रगतिशील, समृद्ध और रोजगारपूर्ण प्रदेश बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD