Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीनार-ए-बेगमपुरा से तप स्थान को जोड़ने वाले पुल का नींव पत्थर रखा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हैं ठोस प्रयास : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खुरालगढ़ साहिब/होशियारपुर , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 18:29 IST

श्री गुरु रविदास साहिब से संबंधित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में आज मीनार-ए-बेगमपुरा से तप स्थान को जोड़ने वाले नए पुल का नींव पत्थर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रखा गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने बताया कि यह पुल पंजाब सरकार द्वारा लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जो सदियों तक टिकाऊ रहेगा और संगतों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करेगा। 

उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से पूरा करवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व तप स्थान खुरालगढ़ साहिब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस बड़े पर्व के मद्देनज़र सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करवाना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि संगतों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया गया। इसके साथ ही बाबा सुखदेव सिंह और बाबा नरेश सिंह द्वारा डिप्टी स्पीकर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस नींव पत्थर समारोह के दौरान विभिन्न गांवों के पंच-सरपंचों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD