Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

'रेलिया बैरन' गाने पर रानी चटर्जी ने बिखेरा जलवा, परिवार संग ट्रेन के सफर पर निकलीं भोजपुरी क्वीन

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 14:13 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। गुरुवार को उन्होंने फैंस के लिए मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार संग नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी मां और एक लड़की है।

रानी ने वीडियो के साथ 'रेलिया बैरन' गाना ऐड किया। यह गाना ट्रेन और सफर से जुड़ी भावनाओं को खूबसूरती से बयां करता है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "सफर और खूबसूरत होता है, जब अपने साथ हो। ट्रेन का सफर फिर एक बार।"'रेलिया बैरन' एक फोक सॉन्ग है, जो एक पत्नी की भावनाओं पर आधारित है, जिसका पति कमाई के लिए शहर जाने वाला है। 

यह गाना कई भोजपुरी गायकों ने गाया है। अभिनेत्री भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और दर्शकों के बीच अच्छी पहचान रखती हैं। इसी के साथ ही वे फिटनेस पर पूरा ध्यान रखती हैं। वहीं, अक्सर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। 

उन्होंने 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और तब से हिट फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'देवरा बड़ा सतावेला', 'रानी नंबर 786', 'घरवाली बाहरवाली', 'बंधन टूटे ना', और 'चोर मचाए शोर' जैसी फिल्में शामिल हैं। रानी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

वह रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 में खतरनाक स्टंट करती दिखी थीं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म 'परिणय सूत्र' रिलीज हो चुकी है और कुछ फिल्में रिलीज होने के लिए बाकी हैंं, जिनमें 'यूपी वाली बिहार वाली' समेत कई फिल्में शामिल हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD