Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड : नाबाद शतकीय पारी के साथ इतिहास रच गए केएल राहुल

KL Rahul, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 12:34 IST

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में नाबाद 111 रन की पारी खेली। इसी के साथ केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में साल 2025 से अब तक 41-50 ओवरों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी बन गए हैं। केएल राहुल ने इस दौरान 140.09 की स्ट्राइक के साथ 283 रन बनाए हैं। 

उन्होंने इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 157.4 की स्ट्राइक के साथ 244 रन जुटाए हैं। इस लिस्ट में जनिथ लियानागे (201), जस्टिन ग्रीव्स (194) और कॉर्बिन बॉश (162) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।केएल राहुल ने वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 10 पारियां खेली हैं, जिसमें 93.8 की औसत के साथ 469 रन बनाए। 

इस दौरान 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।बुधवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी के बीच 12.2 ओवरों में 70 रन की साझेदारी हुई। रोहित 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन टीम के खाते में जोड़े। 

इस बीच विराट कोहली 23 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।भारतीय टीम 118 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन जुटाए।  जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने नितीश रेड्डी (20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जुटाए।

केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 112 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक रहा। विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 अपने नाम किया।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD