Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ में 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया

H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh, UT Chandigarh, Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 18:57 IST

आज चंडीगढ़ में 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले तथा राष्ट्र सेवा में समर्पित सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान को स्मरण किया गया। 

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1953 में भारत के प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा, जिन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेनाओं का नेतृत्व कर विजय दिलाई, सेवानिवृत्त हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, मुख्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से अपने स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया तथा उनसे युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में प्रेरणास्रोत बने रहने का आग्रह किया। 

कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों तथा शौर्य एवं विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दरों में की गई वृद्धि की जानकारी भी दी तथा आश्वस्त किया कि यदि पूर्व सैनिकों को किसी भी कल्याणकारी विषय अथवा शिकायत से संबंधित कोई सुझाव हो, तो वे उसे लिखित रूप में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला सैनिक बोर्ड, चंडीगढ़ ने इस विशेष अवसर पर पूर्व सैनिकों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने देश के प्रति उनके साहस, त्याग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की वीर नारियों को नमन किया।

इससे पूर्व, कर्नल हरजीत सिंह घुमन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अपने स्वागत भाषण में पूर्व सैनिकों का अभिनंदन किया और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान एवं बलिदान को रेखांकित किया। उन्होंने वीर नारियों, विधवाओं, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्रदान की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दरों में वृद्धि हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 

उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर 21-डी, चंडीगढ़ स्थित सैनिक विश्राम गृह के नवीनीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे बेहतर अतिथि कक्ष एवं खानपान सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

Tags: H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh , UT Chandigarh , Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD