Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. प्रीति यादव द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज डोर, मांझे की बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रतिबंधित डोर की स्टोरेज, बिक्री या उपयोग संबंधी जीरो टॉलरेंस - डॉ. प्रीति यादव

 Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 17:08 IST

पटियाला की उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव ने पतंगबाजी के लिए प्रयुक्त होने वाले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे (चाइना डोरी) की स्टोरेज, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि यह चाइना डोर मानवीय जीवन, पशुओं और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बन रही है, जिसके लिए इसकी रोकथाम हेतु सख्त कदम उठाना जरूरी है।

अतिरिक्त उपायुक्त सिमरप्रीत कौर, एसडीएमज, डीएसपीज और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ हुई ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले के किसी भी हिस्से में पाई गई किसी भी उल्लंघना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कुताही या कार्रवाई न करने के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

डॉ. प्रीति यादव ने जोर देकर कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज डोर के उपयोग से कई गंभीर हादसे हुए हैं, जिसके कारण पैदल चलने वालों, साइकिल सवारों, दोपहिया वाहन चालकों, पक्षियों और पशुओं को गंभीर चोटें लगी हैं और यहां तक कि जानें भी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में इस प्रतिबंधित डोर की स्टोरेज, बिक्री या उपयोग के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पहले ही स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 0175-2358550 पर आम लोग प्रतिबंधित चाइनीज डोर की बिक्री या उपयोग, डोर को पेड़ों पर लटके देखने या इसके कारण हुए हादसों से संबंधित घटनाओं की जानकारी साझा कर सकते हैं। उन्होंने सभी एसडीएमज और डीएसपीज को जिले भर में नियमित और आकस्मिक निरीक्षण करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे रोजाना रिपोर्टें देने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव ने आम लोगों, खासकर पतंग उड़ाने वालों से अपील की कि वे, जनता की सुरक्षा के मदेनजर तथा बच्चों, पशुओं और पक्षियों को किसी संभावित नुकसान से बचाने के लिए प्रतिबंधित चाइनीज डोर के उपयोग से गुरेज करें।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD