Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

टीम मैनेजमेंट मुझे ऑलराउंडर बनाना चाहता है : हर्षित राणा

Harshit Rana, Harshit Pradeep Rana, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 13:03 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीता। भारत की जीत में हर्षित राणा ने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद हर्षित राणा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने को कहा है ताकि जरूरत पर कुछ रन बना सकें। हर्षित राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे में एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में तैयार कर रहा है। 

गेंद से विकेट निकालने के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। रोल की स्पष्टता और सीनियर खिलाड़ियों के भरोसे ने उनके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है। जब उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, तो टीम के साथियों से मिला भरोसा उनके लिए सबसे बड़ा सहारा साबित हुआ। राणा ने कहा, "टीम मैनेजमेंट मुझे एक ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करना चाहता है, और मेरा काम है कि मैं लगातार उस पर मेहनत करता रहूं। 

मैं नेट्स में बल्लेबाजी पर भी काफी काम कर रहा हूं। टीम की योजना मुझे नंबर आठ के आसपास बल्लेबाजी कराने की है।"न्यूजीलैंड के दिए 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 77 रन की मजबूत साझेदारी की बदौलत मजबूत दिख रही थी, लेकिन विराट, जडेजा और अय्यर का विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत पर दबाव आया। 

जडेजा के आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर के होने के बावजूद हर्षित राणा को नंबर सात पर भेजा गया। सुंदर को लगी चोट की वजह से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया था। राणा ने 23 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। इस पारी की बदौलत भारत की जीत की राह आसान हुई। राणा ने डोवोन कोनवे और हेनरी निकोलस के दो अहम विकेट भी लिए थे।भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। राहुल 29 और सुंदर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 93 रन बनाने वाले कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।  

 

Tags: Harshit Rana , Harshit Pradeep Rana , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD