Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कांग्रेस में सब नकली गांधी, सदैव गांधीजी के विचारों का दमन किया : मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:29 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस में नकली गांधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम का हमेशा राजनीतिक दुरुपयोग किया है। कांग्रेस में सब नकली गांधी है, जिन्‍होंने सदैव गांधीजी के विचारों का दमन किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वीबी-जी रामजी योजना को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मूल्यपरक, सिद्धांतनिष्ठ और राष्ट्रहित आधारित राजनीति की स्पष्ट दिशा तय की है।

वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान के माध्यम से गांवों और किसानों को सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 को महिला सशक्तिकरण, वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया। अब वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कांग्रेस द्वारा मनरेगा को रद्द कर वीबी रामजी योजना का विरोध किए जाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधीजी के नाम का हमेशा राजनीतिक दुरुपयोग किया है। 

कांग्रेस में सब नकली गांधी है, जिन्‍होंने सदैव गांधी जी के विचारों का दमन किया। महात्‍मा गांधीजी के नाम का उपयोग करने वाली कांग्रेस भगवान राम विरोधी है। कांग्रेस का गांधी परिवार महात्मा गांधी के परिवार के उत्तराधिकारी बनने का ढोंग करते है। वीबी-जी रामजी योजना में भगवान श्रीराम का नाम जुड़ गया तो कांग्रेस विरोध पर उतर आई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती को सार्थक करने का अवसर है। हम सनातन संस्कृति से प्रेरित ग्रामोदय से अभ्युदय की विकास परंपरा पर चर्चा कर रहे हैं। भारत की सांस्कृतिक विरासत आदिकाल से गांवों के उत्थान के माध्यम से राष्ट्र के अभ्युदय की दिशा दिखाती रही है।उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र में यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति सत्ता और वोट के लिए नहीं, बल्कि मूल्य, मर्यादा और राष्ट्रहित के लिए होती है। अटल बिहारी वाजपेयी ने एक वोट के कारण सत्ता छोड़ दी थी, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यही भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि कुछ दल लोकलुभावन राजनीति और वोट बैंक के आधार पर सत्ता चलाने का प्रयास करते हैं, जबकि भाजपा मूल्यपरक राजनीति के लिए सत्ता का त्याग भी कर देती है। कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती रही है और उसने महात्मा गांधी के नाम का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया।कांग्रेस ने नरेगा को गांधीजी के नाम से जोड़कर मनरेगा कर झूठ बोलने का अभियान चलाया और आज भी गांधी के नाम को भुना रही है, इसकी कीमत आने वाले समय में कांग्रेस को चुकाना पड़ेगी। 

इंदिरा गांधी ने परिवारवाद के भाव को आगे बढ़ाया और सत्ता पर काबिज हुईं। उस दौर में भी कांग्रेस में कई बडे-बड़े नेता थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सहजता से इंदिरा को गांधी नाम दिया था, लेकिन कांग्रेस आज भी महात्मा के नाम को भुनाकर देश-दुनिया में उनकी विरासत का उत्तराधिकारी बताकर ढोंग करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, पंचायतों को जवाबदेह बनाने और गांवों में पारदर्शी विकास की व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस शासनकाल में योजनाओं और संस्थानों के नाम एक ही परिवार तक सीमित कर दिए गए, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने महापुरुषों के विचारों को केवल नामों तक नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए देशव्यापी स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर उसे जन-आंदोलन बनाया। महात्मा गांधी की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी ने खादी, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की भावना को पुनर्जीवित किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज गांधी के सपनों के भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वीबी-जी रामजी योजना में श्रमिकों को पूर्व की योजना से डबल दिनों का रोजगार मिलने की व्यवस्था की गई है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप बनाई गई है। पहले गरीबों के शोषण करने वाली नीतियां बनती थीं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजदूरों के साथ सभी समाज वर्गके कल्याण के लिए योजना बन रहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएं कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वीबी-जी रामजी योजना बनाना वर्तमान समय की आवश्यकता थी।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD