Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बच्चियों के किडनैप की गुत्थी को सुलझाती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' का ट्रेलर बढ़ा देगा धड़कनें

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rani Mukerji, Mardaani 3, Mardaani 3 Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 11:43 IST

हिंदी सिनेमा में जब भी मजबूत महिला किरदारों और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो यश राज फिल्म्स की 'मर्दानी' फ्रैंचाइजी का नाम ऊपर आता है। बीते एक दशक में 'मर्दानी' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी। अब 'मर्दानी 3' का ट्रेलर सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

'मर्दानी 3' का ट्रेलर अपनी शुरुआत से ही दर्शक को झकझोर देता है। पहले ही सीन में एक खेलती हुई मासूम बच्ची का किडनैप होना दिखाया जाता है। इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और बताया जाता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों के अपहरण हो रहे हैं। माहौल डरावना लगता है। वहीं प्रशासन असहाय नजर आता है और हालात बेकाबू होते दिखते हैं। 

तभी इस केस को सुलझाने के लिए साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है। शिवानी के किरदार में रानी मुखर्जी एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौटती नजर आ रही हैं।जैसे-जैसे शिवानी जांच आगे बढ़ाती हैं, एक चौंकाने वाला खुलासा होता है। पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 बच्चियों को किडनैप किया जा चुका है। 

इन सभी अपराधों के पीछे एक ही नाम सामने आता है- 'अम्मा'। ट्रेलर में अम्मा का किरदार काफी खौफनाक है। बच्चियों को किडनैप कराने के बाद, वह उनके साथ क्या करती है, यह ट्रेलर में सस्पेंस रखा गया है। इस बार 'मर्दानी 3' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिवानी का सामना किसी पुरुष अपराधी से नहीं, बल्कि एक महिला विलेन से है। 

'अम्मा' का किरदार निभा रही दमदार अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद को देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अम्मा बेहद चालाक, क्रूर और शातिर है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह पुलिस अधिकारी शिवानी को खरीदने की कोशिश भी करती है, लेकिन शिवानी शिवाजी रॉय किसी भी कीमत पर अपने फर्ज से समझौता नहीं करती। रानी मुखर्जी का अंदाज इस बार पहले से ज्यादा सख्त, बेखौफ और गुस्से से भरा हुआ है। 

ट्रेलर में उनके डायलॉग्स सीधे दिल और दिमाग पर असर करते हैं। रिश्वत के पेशकश के एक सीन में शिवानी का डायलॉग है, 'तेरी बदकिस्मत है कि तेरा मुझ से पाला पड़ गया, जो तुझ जैसे से कट नहीं लेती, बल्कि तुझ जैसे तो काट कर रख देती है।'फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। 

फिल्म की कहानी लेखक आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो पहले भी गंभीर और सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां लिख चुके हैं। 'मर्दानी' पहले मानव तस्करी और फिर एक साइकोपैथ अपराधी की मानसिकता जैसे मुद्दों को उठा चुकी है, और अब 'मर्दानी 3' बच्चियों की किडनैपिंग और तस्करी जैसी एक और सच्चाई को सामने लाने जा रही है।'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rani Mukerji , Mardaani 3 , Mardaani 3 Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD