Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

झारखंड: छात्रों से संवाद में बोले सीएम हेमंत सोरेन, आपके उच्च शिक्षा के सपने में पैसे की कमी को बाधा नहीं बनने देंगे

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 16:59 IST

झारखंड आंदोलन के पुरोधा ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की जयंती पर रविवार को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ विशेष संवाद किया। उन्होंने छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों, चुनौतियों और राज्य सरकार की ओर से उनकी मदद के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। 

उन्होंने छात्रों को बताया कि शिबू सोरेन के नाम पर संचालित की जा रही गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना उनके उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में उठाया गया एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में रांची जिले से करीब 4000, खूंटी से 500 और रामगढ़ से 500 विद्यार्थी शामिल हुए। 

आयोजन के दौरान कुछ चयनित विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने कहा कि यह योजना गरीब और आदिवासी बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। 

विद्यार्थियों के अनुसार, इस योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक सहयोग से पढ़ाई का खर्च उठाना आसान हुआ है, परिवार पर बोझ कम पड़ा है, और वे अपने भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिससे यह झारखंड के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। 

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत और मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का लाभ ले रहे शोधार्थियों ने कहा कि यह योजना उनके लिए अत्यंत उपयोगी है। पीएचडी कर रहे छात्रों ने इसे समयानुकूल और प्रभावी योजना बताते हुए कहा कि फेलोशिप मिलने से आर्थिक चिंताएं कम हुई हैं और वे पूरी एकाग्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण शोध कर पा रहे हैं। 

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से कई सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने सहज और सरल भाषा में उत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी स्कूलों और कॉलेजों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रह जाए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, संकल्प और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने जिस झारखंड की कल्पना की थी, उसे साकार करने में युवाओं और विद्यार्थियों की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि एक समय झारखंड को पिछड़ा राज्य कहा जाता था, लेकिन आज यह विकास की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें और राज्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD