Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस नेताओं ने तीन घंटे बैठक की

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 29 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 12:38 IST

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं की करीब तीन घंटे तक अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई, लेकिन सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम पर फिलहाल कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस नेतृत्व का यह संदेश दिया कि गठबंधन धर्म के तहत राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए।

झामुमो ने फिलहाल इसपर अपना रुख साफ नहीं किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बड़े नेताओं ने राज्यसभा की दोनों सीटें पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की हिमायत की है। बहरहाल, कांग्रेस और झामुमों दोनों पार्टियों में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन का सिलसिला जारी है। झामुमो की ओर से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनकी बहन अंजनी सोरेन के अलावा झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नाम की चर्चा है।

कांग्रेस के भीतर भी उम्मीदवारी के लिए संभावित दावेदारों की लॉबिंग तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, फुरकान अंसारी, प्रदीप बलमुचू और धीरज साहू में से किसी एक नाम पर पार्टी में सहमति बन सकती है।

दिलचस्प यह है कि वर्ष 2020 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और हार का सामना करने वाले पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि इस बार राज्यसभा चुनाव में पार्टी किसी बाहरी चेहरे को चुनावी मैदान में आगे नहीं बढ़ाएगी। उम्मीदवार झारखंड से जुड़ा, जमीनी स्तर पर सक्रिय और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाला स्थानीय नेता ही होगा।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD