Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बर्थडे स्पेशल : फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी चल निकला किमी काटकर का करियर

Special Day, Bolywood, Kimi Katkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 13:37 IST

80 और 90 के दशक में अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती की वजह से पर्दे पर राज करने वाली अभिनेत्री किमी काटकर सभी को याद होंगी। उन्हें हिंदी सिनेमा ने 'टार्जन गर्ल' का नाम दिया था। अभिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' में उन्होंने 'जुम्मा' सॉन्ग किया था, जिसके बाद उन्हें इसी नाम से पुकारा जाने लगा। 

हिंदी सिनेमा में शोहरत और नाम कमाने के बाद भी एक्ट्रेस आज गोवा में गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। किमी काटकर अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने उस समय के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया था। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, रजनीकांत, चंकी पांडे, जितेंद्र, धर्मेंद्र, और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ पर्दे पर काम किया। 

किमी काटकर का जन्म 11 दिसंबर 1965 को हुआ था। उन्होंने 20 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस ने साल 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म हिट रही, लेकिन सहायक भूमिका की वजह से उन्हें पहचान नहीं मिल पाई। 

इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' ने एक्ट्रेस को रातों-रात फेमस कर दिया। फिल्म में किमी ने बोल्ड सीन दिए और बिकिनी पहनने से भी परहेज नहीं किया। उनकी फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' फ्लॉप रही, लेकिन फिल्म ने उन्हें 'इंडियन टार्जन गर्ल' का टाइटल दिलाया। 

फ्लॉप देने के बाद भी एक्ट्रेस की झोली में बैक टू बैक फिल्में रहीं। वे 80 से 90 के दशक की सबसे बिजी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने लगीं। उनके लिए साल 1988-1990 बेहतरीन रहा, क्योंकि इन तीन सालों में उन्होंने 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 

इतना ही नहीं, साल 1989 में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया और उनकी लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी लोकप्रिय फिल्मों की बात की जाए तो 1987 में आई 'मेरा लहू', 1988 में 'मुल्जिम', 'रामा ओ रामा', 'धर्मयुद्ध', 'तोहफा मोहब्बत का', 'सोने पर सुहागा', 1989 में आई 'कहां है कानून' समेत कई नाम शामिल हैं। 

किमी काटकर को असली शोहरत फिल्म 'हम' से मिली। हालांकि, बाद में कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेत्री को आखिरी बार साल 1992 में आई फिल्म 'हमला' में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर और विज्ञापन निर्माता शांतनु शौरी से शादी कर ली।  

 

Tags: Special Day , Bolywood , Kimi Katkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD