Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

जन्म से फिल्मी सफर तक, बीना राय की जिंदगी में क्यों खास रही 13 तारीख

Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:38 IST

1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री बीना राय ने अपनी सादगी, दमदार अभिनय और शाही अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि, उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि 13 तारीख उनके जीवन के कई अहम मोड़ों से जुड़ी रही। बीना राय की कहानी में इस तारीख का कनेक्शन लोगों का ध्यान जरूर खींचता है।

बीना राय का जन्म 13 जुलाई 1931 को लाहौर में हुआ था। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद उनका परिवार लाहौर छोड़कर उत्तर प्रदेश आ गया। उन्होंने आगे की पढ़ाई लखनऊ में की और यहीं से उनके अंदर अभिनय के प्रति रुचि पैदा हुई। कॉलेज के दिनों में वह नाटकों में हिस्सा लेने लगीं और धीरे-धीरे उनकी पहचान एक प्रतिभाशाली छात्रा के रूप में बनने लगी।

बीना राय की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव भी 13 तारीख से जुड़ा बताया जाता है। जब वह कॉलेज में पढ़ रही थीं, तब उन्होंने अखबार में एक टैलेंट प्रतियोगिता का विज्ञापन देखा। इस प्रतियोगिता के जरिए नई अभिनेत्री की तलाश की जा रही थी। बीना को लगा कि यह उनके सपनों को पूरा करने का मौका हो सकता है।

हालांकि, उस दौर में लड़कियों का फिल्मों में जाना परिवार और समाज के लिए आसान फैसला नहीं था। परिवार की नाराजगी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत भी हासिल की। इसके बाद उन्हें फिल्म 'काली घटा' में काम करने का अवसर मिला। बताया जाता है कि इसी फिल्म से जुड़ा उनका कॉन्ट्रैक्ट भी 13 जुलाई को हुआ था।

यह उनके लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उनके फिल्मी सफर की शुरुआत का यादगार दिन बन गया। इसके बाद जब उनकी पहली फिल्म 'काली घटा' दर्शकों के सामने आई, बताया जाता है कि तब भी 13 जुलाई का संयोग उनके साथ जुड़ा रहा। इस फिल्म ने बीना राय को पहचान दिलाई और धीरे-धीरे वह हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

इसके बाद उन्होंने 'अनारकली,' 'घूंघट,' और 'ताजमहल' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। बीना राय के करियर का सबसे बड़ा पड़ाव फिल्म 'अनारकली' रही। इस फिल्म में उन्होंने ऐसा अभिनय किया कि दर्शक उन्हें इस किरदार से जोड़कर देखने लगे। बाद में उन्होंने 'घूंघट' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता।

उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि उस दौर में वह सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। बीना राय ने 6 दिसंबर 2009 को दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी फिल्मों और उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हैं।

 

Tags: Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD