Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूनेस्को ने दीपावली को वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक मान्‍यता दी: रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 13:10 IST

यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने के बाद देशभर में खुशी की लहर है। विभिन्न राज्यों के नेताओं और मंत्रियों ने इस फैसले को भारत की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक सम्मान बताया है। 

इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपावली को वैश्विक स्तर पर यह मान्यता मिलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, “यह बहुत खुशी और गर्व का पल है कि आज हमारे दीपावली त्योहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह 1.4 अरब भारतीयों के लिए बेहद खास अवसर है। मैं पूरे देश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से इस अवसर पर सभी सरकारी भवनों पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है और कई स्थानों पर दीये जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस क्षण का उत्सव मनाना चाहिए और गर्व की अनुभूति करनी चाहिए।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपावली को मिली यह मान्यता भगवान श्रीराम के भक्तों सहित समस्त भारतीयों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “यह भारत की संस्कृति के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाए जाने वाले दीपावली महोत्सव को अब यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान मिला है। 

यह न केवल भारत में रहने वालों, बल्कि दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों के लिए सम्मान का क्षण है।”

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD