Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

महाराष्ट्र के जलगांव में भयानक कार एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलगांव , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 18:15 IST

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव क्षेत्र में बुधवार रात एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये हादसा कन्नड़ घाट के पास हुआ, जहां कार के अचानक नियंत्रण खोने से इसमें सवार कुछ लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 

सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि हादसे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में शेवगांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों में तुकाराम रामभाऊ अंभोरे (उम्र 27), शेखर रमेश दुरपटे (उम्र 31) और घनशाम रामहरि पिसोटे (उम्र 30) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके परिवार और पूरे शेवगांव इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घायलों में योगेश तुकाराम सोनवणे (28), अक्षय शिवाजी गिरे (25), ज्ञानेश्वर कांता मोड (24) और तुषार रमेश घुगे (26) शामिल हैं। सभी घायल भी शेवगांव के निवासी हैं। वहीं, इस दुर्घटना ने शेवगांव के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

फिलहाल इस घटना में कोई आधिकारिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस घटना में मामला दर्ज करने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच के बाद ही इसका कारण साफ हो पाएगा। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है ताकि इस संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सके।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD