Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दिल्ली विधानसभा में हंगामा : भाजपा ने स्पीकर से की आतिशी की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Atishi Marlena, Atishi, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 12:39 IST

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के कथित बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी के बयान को लेकर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखा है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल, आप नेता आतिशी का बयान गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी साल के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में हुई विशेष चर्चा से जुड़ा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आतिशी ने सिखों के नौवें गुरु का अपमान किया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को लिखे गए पत्र में कहा गया कि दिल्ली विधानसभा के सदन के अंदर मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी के महान शहादत के सम्मान के बारे में नियम 270 के अंतर्गत एक विशेष चर्चा चल रही थी और उसमें सत्ता पक्ष के सदस्य, मंत्री एवं मुख्यमंत्री भाग ले रहे थे। 

उस समय प्रतिपक्ष की नेत्री डॉ. आतिशी ने अपनी सीट से खड़ी होकर गुरु तेग बहादुर जी के बारे में जो वक्तव्य दिया, वह इतना अभद्र, शर्मनाक, और मर्यादाहीन था कि इसे हम लिखकर नहीं दे सकते हैं। उन्होंने लिखा कि देश की आजादी से लेकर आज तक किसी भी सदन में किसी भी सदस्य के द्वारा किसी भी गुरु के संबंध में इस तरह की अभद्र, शर्मनाक, मर्यादाहीन भाषा का उपयोग नहीं किया गया है। 

इस मामले में डॉ. आतिशी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा सदन में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी से मैं आहत हूं और इसकी कड़ी निंदा करती हूं। इस शर्मनाक और मर्यादाहीन टिप्पणी से सिख समाज के साथ-साथ देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में साथी मंत्रियों, विधायकगणों, समाज के प्रबुद्धजनों और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करती हूं कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायोचित निर्णय लें और सदन की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

 

Tags: Atishi Marlena , Atishi , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD