Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंडर-19 वनडे : वैभव सूर्यवंशी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक शतक, लगाए 10 छक्के

Vaibhav Suryavanshi, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेनोनी , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:28 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच बुधवार को सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। वैभव ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आए। 

आरोन जहां पारी को धीमी गति से संवार रहे थे, वहीं वैभव ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए शतक लगाया। वैभव और आरोन ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की साझेदारी की। वैभव 74 गेंद पर 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेलकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने अपना शतक 63 गेंदों पर पूरा किया।  

रिपोर्ट लिखे जाने तक आरोन जॉर्ज ने भी अपना शतक पूरा कर लिया था। जॉर्ज 102 गेंद पर 16 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत का स्कोर 33 ओवर में 1 विकेट पर 270 रन था। आरोन के साथ वेदांत त्रिवेदी 23 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद थे। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में भी मात्र 24 गेंद पर 10 छक्के और एक चौका लगाते हुए 68 रन की पारी खेली थी।  

साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं। वैभव ने हर फॉर्मेट में हर स्तर पर विस्फोटक शतकीय पारियां खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव ने भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए पूर्व में भी शतक लगाए हैं। पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाने लगा है। 

 

Tags: Vaibhav Suryavanshi , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD