Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा के 210 युवाओं को विदेश में नौकरी के दिए गए ऑफर लेटर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 16:21 IST

केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दें। हुनर के साथ-साथ वे दूसरी भाषाओं को सीखें और देश की जड़ों से जुड़े रहें। आत्मनिर्भर बनकर खुद के साथ-साथ परिवार व देश की चिंता करें। 

केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड की ओर से आयोजित पंचजन्य 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 210 युवाओं को विदेश (दुबई) जाने के लिए ऑफर लेटर दिए गए।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले चरण में 225 युवाओं का इजराइल के लिए चयन हुआ। इनमें से 180 वहां गए। अभी वहां से 10 हजार लोगों की मांग और आई है। दूसरे चरण में अब 210 युवाओं का चयन हुआ है। सरकार की ओर से युवाओं को पासपोर्ट, वीजा के साथ-साथ विदेश में सुरक्षा की गारंटी भी सुनिश्चित की जा रही है, जबकि डंकी रूट से जाने वालों को किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिलती।

स्किलिंग पर जोर

श्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी मात्र दो प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद रक्षा बलों में हरियाणा के जवानों की भागीदारी लगभग दस प्रतिशत है, जो प्रदेश के युवाओं की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को छात्र जीवन से ही अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने की दिशा में निरंतर प्रयास करने चाहिए।

विदेश जाकर हरियाणा की छवि चमकाने का काम करें युवा- राज्य मंत्री गौरव गौतम

खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए आयाम खुले हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने पहल की है। तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने युवाओं के हितों के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन कर नौकरियों में बिना पर्ची, बिना खर्ची व्यवस्था लागू की। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। शपथ लेने के तुरंत बाद 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा मुख्यमंत्री ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को विदेश में सुरक्षित रहकर रोजगार मुहैया कराने के लिए ही प्रदेश में विदेश सहयोग विभाग बनाया है। 

जरूरी औपचारिकताएं पूरा करा कर युवाओं को रोजगार के लिए विदेश जाने के लिए ऑफर लेटर दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि विदेश जाकर हरियाणा की छवि चमकाने का काम करें। वहां से ऐसा कुछ सीख कर आएं जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिले।

विदेशी भाषाओं को लिए कोचिंग जल्द

विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार ने इस मौके पर कहा कि सरकार युवाओं के साथ है। ट्रेनिंग से लेकर चयन तक हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भविष्य में युवाओं को जर्मन, जापानी, अंग्रेजी, फ्रैंच आदि भाषाएं सिखाने के लिए कोचिंग दी जाएगी। 

इसके लिए फॉरन लेंग्वेज पॉलिसी जल्द अमल में लाई जाएगी जिसके तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सेंटर खोले जाएंगे, एक सेंटर करनाल में भी खोला जाएगा। यूके के साथ फरवरी में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर असंध के विधायक श्री योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेन्द्र दहिया, एचकेआरएनएल के सीईओ श्री अमित खत्री, मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD