Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा हल्का गढ़शंकर के विभिन्न गांवों की लिंक सड़कों का उद्घाटन

नई लिंक सड़कें गांवों का आपसी संपर्क सुधारेंगी तथा खेती अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगीः जय कृष्ण सिंह रोड़ी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 13:15 IST

पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर तथा हल्का गढ़शंकर से विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा आज हल्के के विभिन्न गांवों-घागों रोड़ांवाली, भंमियां, महिताबपुर, दुग्गरी, गढ़ी मट्टो, पाहलेवाल, बीरामपुर, साधोवाल, सौली, पुरखोवाल, रामपुर बिलड़ो, सलेमपुर, सतनौर, पखोवाल, पदराणा, बडेसरों, अकालगढ़ा, गोलियां, भजलां, लल्लियां, कालेवाल, मोहनोवाल, रावलपिंडी, फतेहपुर काला, देनोवाल काला तथा डोगरपुर की नई तैयार की गई लिंक सड़कों का रस्मी उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर रोड़ी ने कहा कि गांवों की लिंक सड़कें गांवों की तरक्की के लिए रीढ़ की हड्डी होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से गांवों में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गांवों को शहरों की तर्ज पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि इन 28 गांवों की लिंक सड़कों के तैयार होने से किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों के लिए स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंच आसान हो जाएगी तथा आम लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें न केवल विकास का प्रतीक होती हैं, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायतें दीं कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा हर काम पारदर्शी ढंग से किया जाए।डिप्टी स्पीकर रोड़ी ने कहा कि हल्का गढ़शंकर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। 

चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी, बिजली या सड़कें-हर क्षेत्र में लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव का हर निवासी विकास का सीधा लाभ प्राप्त करे।समारोह के दौरान स्थानीय लोगों तथा गांवों के प्रतिनिधियों द्वारा डिप्टी स्पीकर रोड़ी का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया तथा कहा गया कि लिंक सड़कों की मांग कई वर्षों से की जा रही थी, जो आज पूरी हुई है।

अंत में डिप्टी स्पीकर श्री रोड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों से किए हर वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ काम कर रही है तथा हल्का गढ़शंकर को विकास के मामले में एक मॉडल हल्का बनाया जाएगा।इस मौके पर मार्कीट कमेटी के चेयरमैन श्री बलदीप सिंह सैणी, जिला परिषद सदस्य श्री इंदरजीत सिंह बरियाणा, डॉ. हरभजन महिमी, ब्लॉक समिति सदस्य डॉ. परमजीत पाल, मनजीत कौर, सरपंच श्री जूझार सिंह नागरा, नंबरदार श्री हरी कृष्ण सिंह गंगड़ तथा विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच, पार्टी नेता, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD