Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मुख्य मकसद पैसा कमाना नहीं है : मनोज तिवारी

Manoj Tiwari, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 12:06 IST

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रही है। इसी बीच, मंगलवार को राजधानी दिल्ली में ‘भोजपुरी दबंग का स्पॉन्सरशिप मीट’ का सफल समापन हुआ। भोजपुरी दबंग सीसीएल का हिस्सा है। इस समिट के बारे में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में पूरी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में कुल आठ टीमें आती हैं, जिसमें हमारी भोजपुरी दबंग भी शामिल हैं। यह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का 13वां सीजन है। जिसके ब्रान्ड एंबेसडर सलमान खान हैं। मनोज तिवारी ने बताया कि अभी तक हम सीसीएल का एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं। हालांकि, पिछली बार हम फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। 

लेकिन, इस बार हमें पूरा भरोसा है कि हम जरूर जीतेंगे। हमारी टीम के खिलाड़ी मैदान में जीत दर्ज करने के लिए प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। हम लोग लगातार अभ्यास कर रहे हैं। हम सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज हैं। हम तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल भी हुए थे। भाजपा सांसद ने स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मुख्य मकसद पैसा कमाना नहीं है, बल्कि लोगों को खेल के प्रति जागरूक करना है। 

हमारा सीधा सा कहना है कि जब हम कलाकार होकर खेल सकते हैं, तो देश की आम जनता को खेल की दिशा में जरूर अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए कहते हैं कि खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया। उन्होंने कहा कि 8 से 10 करोड़ रुपए स्पॉन्सरशिप से आएंगे, तो उतने खर्च भी होंगे। 

इसका मकसद यह भी है कि लोग एक-दूसरे की संस्कृति के बारे में जान सकें। उत्तर के लोग दक्षिण की संस्कृति के बारे में जान सकें और दक्षिण के लोग उत्तर की संस्कृति के बारे में जान सकें। इस तरह के क्रिकेट के आयोजन से हमें जो भी पैसा प्राप्त होता है, उसका हम जरूरतमंद लोगों के बीच में इस्तेमाल करते हैं। अभी तक इस लीग से प्राप्त होने वाले पैसे से सौ लोगों के इलाज में मदद कर चुके हैं। 

हम सामाजिक कल्याण के काम भी करते हैं। लोग सीसीएल का समर्थन करें, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की मदद कर सकें। उन्होंने जेएनयू में विवादित नारों को निंदनीय बताया और दावा किया कि दिल्ली दंगों में संलिप्त शरजील इमाम और उमर खालिद के संबंध आतंकवादियों से भी रहे हैं। दिल्ली के जिस इलाके में दंगे हुए थे, वो मेरे ही संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। 

इन दंगों में 53 निर्दोष लोगों की जानें चली गई थीं। यह पूरा मामला कोर्ट के संज्ञान में है। जो विद्यार्थियों का चोला ओढ़कर आतंकवादियों के पक्ष में अपनी आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को चिन्हित करके तत्काल उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Tags: Manoj Tiwari , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD