Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेएनयू में नारेबाजी पर आशीष सूद बोले, राजनीति में हिंसक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं

Ashish Sood, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 18:37 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार रात हुई नारेबाजी को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री आशीष सूद ने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति में हिंसा या व्यक्तिगत हिंसक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लेकर नीतियों पर बहस की जा सकती है।

लोकतंत्र में असहमति स्वाभाविक है। शिक्षा नीति, वित्त और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जो लोग देश को तोड़ने का काम करते हैं, उनके लिए कोई स्थान नहीं है। आशीष सूद ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने शरजील इमाम के साथ मंच साझा किया है। जेएनयू में नारेबाजी को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे हैं।" कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग आतंकियों, नक्सलियों और दंगाइयों के समर्थन में नारे लगाते हैं। अब इन्हें यह समझ आ गया है कि जहां-जहां नक्सली सक्रिय थे, वहां उनका खात्मा किया जा रहा है। इसी कारण उनकी बौखलाहट सामने आ रही है।

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा परिसर में प्रदूषण के खिलाफ किए गए प्रदर्शन पर भी कपिल मिश्रा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आप' के नेता अपना चेहरा दिखाने की स्थिति में नहीं हैं और इसलिए उन्हें मुंह छिपाना पड़ रहा है। 12 साल तक दिल्ली में उन्हीं की सरकार रही और पिछले साल इसी समय आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज वही लोग मुंह छुपाकर घूम रहे हैं, क्योंकि उन्होंने जनता को दिखाने लायक कोई काम नहीं किया। अगर 12 साल में सही ढंग से काम किया होता, तो आज इस तरह चेहरा छुपाने की नौबत नहीं आती। इन बयानों के बाद राजधानी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

 

Tags: Ashish Sood , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD