Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'डॉग काउंटिंग' पर झूठे बयान देकर नहीं भाग सकते केजरीवाल, मांगे माफी : आशीष सूद

Ashish Sood, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 18:34 IST

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। 'डॉग काउंटिंग' यानी कुत्तों की गिनती को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि 'आप' ने जानबूझकर गलत बयानबाजी की और जब सच्चाई सामने आई तो उन्होंने इस मुद्दे पर बोलना बंद कर दिया। 

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पत्रकारों की मौजूदगी में संबंधित सर्कुलर को पढ़कर साफ-साफ समझाया था कि उसमें क्या लिखा है। उसमें कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने शिक्षकों को कुत्तों की गिनती के काम में लगाया है। आशीष सूद ने चुनौती दी थी कि यदि सर्कुलर में कहीं भी ऐसा लिखा दिखा दिया जाए, तो वे स्वयं माफी मांगने को तैयार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा कोई उल्लेख नहीं है, तो फिर अरविंद केजरीवाल को देश और दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री ने आरोप लगाया कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 'कुत्तों की गिनती' वाले मुद्दे पर बात करना ही बंद कर दिया, क्योंकि उनके पास इसे साबित करने के लिए कोई तथ्य नहीं था।

आशीष सूद ने कहा कि सरकार अरविंद केजरीवाल के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी। केजरीवाल झूठे बयान देते हैं और फिर उनसे बचने की कोशिश करते हैं, जो लोकतंत्र और जिम्मेदार राजनीति के लिए ठीक नहीं है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार रात हुई नारेबाजी को लेकर भी आशीष सूद ने प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद जेएनयू में जो नारे लगाए गए, वे बेहद निंदनीय हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ की गई व्यक्तिगत और हिंसक टिप्पणियां किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।

 

Tags: Ashish Sood , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD