Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनोहर लाल खट्टर ने बिजली परियोजनाओं की समीक्षा के लिए अपना दो दिवसीय दौरा पूरा किया

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 15:47 IST

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर का अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त किया। मनोहर लाल ने पहले दिन रविवार को सलाल, सावलकोट और रैटल परियोजनाओं की समीक्षा की थी। मनोहर लाल रविवार देर शाम एनएचपीसी के दुलहस्ती पावर स्टेशन, किश्तवार पहुंचे, जहां उनका स्वागत परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह और चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपी) के प्रबंध निदेशक रमेश मुखिया और एनएचपीसी और सीवीपीपी के अन्य अधिकारियों ने किया था।

उन्होंने सोमवार को सीवीपीपी की तीनों परियोजनाओं, पाकल दुल (1000 मेगावाट), किरू (624 मेगावाट) और क्वार (540 मेगावाट) का निरीक्षण किया और परियोजना प्रमुखों और ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। एनएचपीसी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने मनोहर लाल को निर्माणाधीन तीनों परियोजनाओं के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। 

इसके बाद मनोहर लाल ने पाकल दुल और किरू परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक और क्वार परियोजना को मार्च 2028 तक कमीशन करने के निर्देश जारी किए। मनोहर लाल ने विभिन्न कार्य स्थलों पर स्थानीय निवासियों और श्रमिकों से भी परस्‍पर बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। सभी कार्यों की समीक्षा करने के बाद, उन्‍होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के लिए कर्मियों और श्रमिकों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दौरे के पहले दिन एनएचपीसी के सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने मंत्री को जम्मू-कश्मीर में स्थित विभिन्न एनएचपीसी हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी थी। मनोहर लाल ने एनएचपीसी के सलाल पावर प्रोजेक्ट का दौरा किया था, जहां उन्हें चल रहे कामों के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने एनएचपीसी को सलाल जलाशय से गाद हटाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मंत्री ने पावर स्टेशन परिसर में पौधारोपण अभियान भी चलाया। उन्होंने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए तालमेल से काम करने हेतु स्थानीय प्रशासन और विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (1856 एमडब्ल्यू) का हवाई निरीक्षण भी किया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD