Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शब्दोत्सव 2026 : सुधांशु त्रिवेदी बोले, 'राष्ट्रवादी विचारों के लिए अभिव्यक्ति का मंच है शब्दोत्सव'

Sudhanshu Trivedi, Bharatiya Janata Party, BJP, Delhi Shabdotsav 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 12:36 IST

दिल्ली शब्दोत्सव 2026 के अवसर पर शनिवार को राजधानी दिल्ली में साहित्य, संस्कृति और समसामयिक मुद्दों को लेकर व्यापक विमर्श देखने को मिला। इस कार्यक्रम में देश की राजनीति, सांस्कृतिक एकता और वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विषयों पर विभिन्न नेताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आईएएनएस से बातचीत में शब्दोत्सव 2026 को एक सकारात्मक और सार्थक पहल बताते हुए कहा कि सुरुचि प्रकाशन द्वारा आयोजित यह उत्सव देश में सद्भावपूर्ण और राष्ट्रवादी विचारों को व्यक्त करने का सराहनीय मंच है। 

उन्होंने कहा कि जिस सत्र में वे शामिल हुए, ‘दक्षिणापथ’, उसमें उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक सद्भाव, आपसी जुड़ाव और मधुर सामंजस्य की भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।  इस सत्र के माध्यम से इन विषयों पर गंभीर और उपयोगी चर्चा का अवसर मिला, जो राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करता है। विपक्षी दलों के भारत विरोधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लगातार चुनावी हार से निराश और अपनी योजनाओं में असफल दल हताशा में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भारत की जेन-जी को समझने में असफल हैं। भारत की जेन-जी बेहद जागरूक, समझदार और सकारात्मक सोच वाली है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश की सबसे युवा विधायकों में से एक, 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर, भारतीय संस्कृति और संगीत को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही हैं। यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी अमृतकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

शब्दोत्सव 2026 के दूसरे दिन भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य युवाओं, शिल्पकारों और कलाकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रतिभा सामने आ सके। उन्होंने बताया कि सुरुचि प्रकाशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने दिल्ली को एक नई सांस्कृतिक उड़ान दी है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि मौजूदा सरकार को बने अभी करीब 10 महीने ही हुए हैं, लेकिन इसके प्रयास साफ दिखाई देने लगे हैं। आने वाले समय में दिल्ली की जनता को भारतीय जनता पार्टी को चुनने पर गर्व होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की नीति संस्कार, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा और पूरी सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जनता से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं।

 

Tags: Sudhanshu Trivedi , Bharatiya Janata Party , BJP , Delhi Shabdotsav 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD