Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन द्वारा भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा का वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम की अवधि बढ़ाने के लिए आभार

व्यापारियों से 31 मार्च तक बढ़ाई गई अवधि का अधिकतम लाभ उठाने की अपील

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Anil Thakur, Punjab State Traders Commission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 15:29 IST

पंजाब के व्यापारी और कारोबारी समुदाय ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब वन-टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) स्कीम–2025 की अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने के निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया है और इसे एक अत्यंत प्रगतिशील तथा व्यापारी-हितैषी कदम करार दिया है। प्रदेश भर के व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए, पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन श्री अनिल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा का व्यापारिक समुदाय से जुड़े लंबे समय से लंबित कर मामलों के समाधान हेतु संवेदनशील और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापारिक समुदाय की मांग को पंजाब सरकार तक पहुँचाया गया था, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी वर्ग इस योजना का लाभ उठा सके। श्री अनिल ठाकुर ने कहा कि ओ.टी.एस. स्कीम की अवधि बढ़ाना राज्य सरकार की उस गहरी समझ को दर्शाता है, जिसके तहत व्यापारियों और उद्योगपतियों को विशेष रूप से वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान भारी “अनुपालन (कंप्लायंस) बोझ” और प्रक्रियागत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यह योजना जी.एस.टी. से पूर्व के कानूनों, जैसे वैट और केंद्रीय बिक्री कर (सी.एस.टी.) से जुड़े पुराने विवादों का सामना कर रहे व्यवसायों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। श्री ठाकुर ने कहा, “ओ.टी.एस. स्कीम को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय पंजाब सरकार की व्यापार-हितैषी वातावरण सृजित करने और स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

ब्याज, जुर्मानों और पात्र कर राशि पर दी गई भारी छूट से व्यापारियों का विश्वास बढ़ा है और उन्हें लंबे समय से लंबित मामलों को निपटाने के लिए आगे आने की प्रेरणा मिली है।” चेयरमैन ने आगे कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की बड़ी संख्या वर्तमान सरकार की नीतियों पर व्यापारिक समुदाय के विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। 

उन्होंने बताया कि अवधि बढ़ने से शेष पात्र व्यापारी अपने कर बकायों का समुचित आकलन कर सकेंगे और बिना किसी अनावश्यक दबाव के इस एकमुश्त अवसर का लाभ उठा सकेंगे। श्री अनिल ठाकुर ने पंजाब के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों और चावल मिल मालिकों से अपील की कि वे बढ़ाई गई अवधि का विवेकपूर्ण और सद्भावना के साथ लाभ उठाएं तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ओ.टी.एस. स्कीम के अंतर्गत आवेदन करें। 

उन्होंने कहा, “यह बकाया राशियों के निपटान, भविष्य की मुकदमेबाजी से बचने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत साफ एवं स्पष्ट लेखा-जोखा के साथ करने का एक सुनहरा अवसर है। व्यापारिक समुदाय को सरकार की सकारात्मक नीति का समय पर भागीदारी और अनुपालन के माध्यम से स्वागत करना चाहिए।”

श्री ठाकुर ने व्यापारियों के प्रति पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के पूर्ण समर्थन को दोहराते हुए कहा कि कमीशन योजना के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके सुचारु कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग देता रहेगा।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anil Thakur , Punjab State Traders Commission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD