Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मनरेगा की जगह भाजपा के ‘काले कानून’ के खिलाफ ‘आप’ द्वारा बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन

मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा! ग्रामीण रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला है

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurpreet Singh GP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना (लुधियाना) , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:23 IST

ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बुधवार को सैकड़ों मजदूरों की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा नए लागू किए गए विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, 2025 (वीबी-जी राम जी) के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया, जिसने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) की जगह ले ली है।

इकट्ठ को संबोधित करते हुए, मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, जिनके साथ ‘आप’ के अनुसूचित जाति विंग के प्रधान गुरप्रीत सिंह जी पी भी थे, ने वीबी-जी राम एक्ट को ‘काला, कठोर और गरीब विरोधी कानून’ करार दिया जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के मुंह से रोटी छीन लेगा। ‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने यह काला कानून लाकर ग्रामीण भारत के साथ धोखा किया है। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने स्पष्ट किया कि यह लाखों गरीब परिवारों की रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला है जो जीवित रहने के लिए मनरेगा पर निर्भर हैं।’’ 

यह नया एक्ट कृषि के पीक सीजन के दौरान काम से वंचित रखेगा - बिल्कुल जब परिवारों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह विकास नहीं है; यह ग्रामीण गरीबों का विनाश है।’’ मंत्री ने उजागर किया कि अनुसूचित जाति समुदाय, महिलाएं और भूमिहीन मजदूर सबसे ज्यादा दुख झेलेंगे। ‘‘आप चुप नहीं रहेगी। 

हम इस लड़ाई को दिल्ली की सड़कों पर ले जाएंगे। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने जोर देकर कहा कि हम भाजपा सरकार को हमारे मजदूरों की मेहनत से कमाए अधिकार छीनने की इजाजत नहीं देंगे।’’ गुरप्रीत सिंह जी पी ने मंत्री की भावनाओं की गूंज में कहा कि ‘आप’ पार्टी हर मजदूर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और केंद्र को इस गरीब विरोधी एक्ट को वापस लेने के लिए मजबूर करेगी।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurpreet Singh GP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD