Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता : राघव चड्ढा

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 11:54 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने न्यू ईयर ईव को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) के साथ बिताया। ये वर्कर्स ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसे फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हैं और अपनी मांगों को लेकर एक प्रतीकात्मक स्ट्राइक कर रहे थे। 

प्रोटेस्ट के दौरान वर्कर्स ने अपनी प्रमुख समस्याएं साझा कीं। इनमें कम और अनिश्चित आय, लंबे काम के घंटे (कई बार 12-14 घंटे), कोई सोशल सिक्योरिटी (पीएफ, ईएसआई, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन) नहीं, काम पर सम्मान की कमी और प्लेटफॉर्म द्वारा एकतरफा नियम बदलने की समस्या शामिल है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच उनकी कमाई घट रही है।

राघव चड्ढा ने प्रोटेस्ट को शांतिपूर्ण और जायज करार देते हुए कहा, "ये वर्कर्स भारत के शहरी वर्कफोर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें न तो न्यूनतम मजदूरी मिलती है, न ही कोई सुरक्षा कवच। उनका प्रोटेस्ट सिर्फ अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास है, और इसमें कोई हिंसा या अवरोध नहीं था।

"उन्होंने वर्कर्स के साथ एकजुटता जताते हुए कहा, "उनकी मांगें, उचित सैलरी, बेहतर कामकाजी परिस्थितियां, काम पर सम्मान और सोशल सिक्योरिटी, पूरी तरह न्यायोचित हैं। सरकार और प्लेटफॉर्म कंपनियों को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। "चड्ढा ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रबंधन से अपील की कि वे वर्कर्स के साथ सार्थक संवाद करें और निष्पक्ष, मानवीय समाधान पर पहुंचें।

उन्होंने जोर देकर कहा, "भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता। यह न्याय, सम्मान और सुरक्षा पर टिका होना चाहिए। गिग इकोनॉमी में काम करने वाले लाखों युवा देश की प्रगति का हिस्सा हैं। उन्हें शोषण का शिकार नहीं बनाया जा सकता।"

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD