Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अयोध्या महोत्सव में शामिल होंगी रानी चटर्जी, बताया साल 2026 में क्या होगा नया रेजोल्यूशन

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:36 IST

अयोध्या में होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य समारोह 31 दिसंबर से शुरू होकर 2 जनवरी तक चलने वाला है। इस समारोह का हिस्सा अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है और ये भी बताया है कि साल 2026 में वो क्या अलग करने वाली हैं। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में बैठी हैं। 

रानी ने बताया कि वे महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या आई हैं और उनके लिए ये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नया साल है और नए साल के मौके पर अयोध्या आना पूरे साल को सार्थक करता है। अयोध्या महोत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी और गर्व दोनों की बात है। रानी चटर्जी ने आगे कहा कि नया साल आ गया है और हर कोई कुछ न कुछ रेजोल्यूशन लेता है और अपनी जिंदगी में बदलाव भी चाहता है, लेकिन मेरा साल 2025 बहुत शानदार बीता है। 

मैं इसी एनर्जी के साथ साल 2026 में प्रवेश करूंगी और उम्मीद करूंगी कि साल बेहतरीन हो। मुझे जिंदगी में कोई बदलाव नहीं लाने हैं, क्योंकि मैं खुद की फेवरेट हूं। रानी का मिजाज हमेशा से ही दिलखुश रहा है और वे हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं और टीवी सीरियल्स को लेकर खुलकर बात की थी। 

उनका कहना था कि कलाकार को भाषा से बांधा नहीं जा सकता है, क्योंकि कलाकार के लिए हर भाषा एक जैसी ही है। हिंदी भाषा का कलाकार भोजपुरी में और भोजपुरी भाषा का कलाकार हिंदी सीरियल्स में भी काम कर सकता है, क्योंकि कलाकार सिर्फ कलाकार होता है और कोई भी भाषा उसे सीमित नहीं कर सकती है।

ये बात उन्होंने इसलिए कही, क्योंकि उनके साथ भोजपुरी की वरिष्ठ अदाकारा नीलम वरिष्ट भी टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वे कलर्स टीवी के आगामी शो 'मौनरागम-गुनगुनाती खामोशी' में दिखने वाली हैं। वे पहली बार हिंदी भाषा के सीरियल में काम कर रही हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD