Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निर्मला सीतारमण ने नितिन नबीन से की मुलाकात

नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

Nirmala Sitharaman, Nitin Nabin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:31 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर की गई। 

पोस्ट में बताया गया कि निर्मला सीतारमण ने नितिन नबीन को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नितिन नबीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। 

नितिन नबीन संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले 26 दिसंबर को नितिन नबीन ने वीर बाल दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे। 26 दिसंबर को ही नितिन नबीन ने शुक्रवार को गुवाहाटी का दौरा किया था, जहां उन्होंने अहम बैठकों में हिस्सा लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया था।

भाजपा असम राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने पार्टी कैडर की प्रतिबद्धता और ऊर्जा की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ता ही असम में भाजपा की बढ़ती ताकत की असली वजह हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क बढ़ाने और आम लोगों से जुड़ाव को और मजबूत करने का आह्वान किया था। नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विकास एजेंडे और कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने की अपील की थी ताकि मतदाता भाजपा की सुशासन और विकास की सोच से जुड़े रहें।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Nitin Nabin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD