Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंकज चौधरी ने लिया बांके बिहारी से आशीर्वाद

बोले-2027 में बनेगी भाजपा की सरकार

Pankaj Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 16:40 IST

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मैंने पूरे राज्य का दौरा शुरू किया है। 

मैंने पहले ही तय कर लिया था कि मैं यह यात्रा बांके बिहारी जी के आशीर्वाद से शुरू करूंगा। इसी इरादे से मैं आज यहां बिहारी जी का आशीर्वाद लेने आया हूं और प्रार्थना की कि आने वाले 2027 के चुनावों में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की शक्ति मुझे मिले और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मजबूत भाजपा सरकार बने।

भाजपा में ब्राह्मण विधायकों के द्वारा की गई बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। हमने निर्देश दिया है कि इस तरह की बैठक न हो। सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर पंकज चौधरी ने कहा कि वह बताएं कि पूर्व के चुनावों में उन्होंने कितने ब्राह्मणों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था।

एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है कि वे वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए एसआईआर कराए। किसी को इससे परहेज नहीं होना चाहिए। घुसपैठियों का नाम कटने से किसी को परेशानी क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी एसआईआर हुआ और प्रचंड बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी। एक्स पोस्ट में प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि आज वृंदावन धाम (मथुरा) में 'श्री बांके बिहारी जी' के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लोकमंगल की कामना की। ठाकुर जी के दर्शन से मन को अपार शांति और संतोष मिला।

उन्होंने लिखा कि ब्रज क्षेत्र में आगमन पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। कार्यकर्ताओं का यह जोश और संगठन के प्रति उनका यह समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। ब्रज की इस पावन भूमि पर मिले इस अपार स्नेह और सम्मान के लिए मैं आप सभी कार्यकर्ताओं एवं साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

Tags: Pankaj Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD