Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनियमित कॉलोनियों में नालियों की निकासी को लेकर विभाग मिलकर करें काम : रविन्द्र इंद्राज सिंह

Ravinder Indraj Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 12:23 IST

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रभारी मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार को सभी संबंधित विभागों के साथ जन शिकायतों के आधार पर रोहिणी के सेक्टर-21 एवं सेक्टर-22 का निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याओं, चल रहे विकास कार्यों एवं बुनियादी सुविधाओं की स्थिति के निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अनियमित कॉलोनियों में नालियों की निकासी और उन्हें ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने को लेकर विभागों को मिलकर कार्य करने एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और गलत तरीके से पार्क वाहनों एवं कामर्शियल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

समाज कल्याण मंत्री ने अनियमित कॉलोनियों में नालियों की सफाई, मरम्मत एवं जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों और ड्रेनेज सिस्टमको जोड़ने के लिए विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। समाज कल्याण मंत्री ने पिछले मानसून में जिन जगहों पर जलभराव की समस्या आई थी, ऐसी जगहों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने निर्देश दिए कि नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाकर यह सुनिश्चित करें कि आगामी मानसून में जलभराव न हो। रविन्द्र इंद्राज सिंह ने अतिक्रमण पर भी सख्त रुख अपनाते हुए विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने सेक्टर-22 से सुल्तानपुरी की ओर जाने वाली 10 फुट की रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाने और सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों तथा व्यावसायिक वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा। 

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री ने जन शिकायतों के आधार पर अधिकारियों से क्षेत्र में पिछले दस सालों में हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी। 

उन्होंने निर्देश दिए कि नए कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरे करें।समाज कल्याण मंत्री ने सभी पुरानी एवं क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को चरणबद्ध तरीके से बदलने तथा नई आबादी और बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए नई सीवर लाइन की योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनियमित कॉलोनियों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नागरिकों की शिकायतों के आधार पर जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की कमी है वहां शीघ्र नई स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।

पार्कों के विकास पर विशेष जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने पार्कों में बाउंड्री वॉल निर्माण, बच्चों के लिए झूले लगाने, पर्याप्त हरियाली विकसित करने तथा उनके नियमित रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समाज कल्याण मंत्री ने क्षेत्र में मौजूद वाटर बॉडीज एवं जलाशयों के संरक्षण और सौदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एमसीडी, डीएसआईआईडीसी, डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समाज कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा में कार्यों को पूरा करें।

 

Tags: Ravinder Indraj Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD