Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा वीर बाल दिवस 2025 को समर्पित हरप्रीत संधू की साहित्यिक चित्रकला रचना का लोकार्पण

फ़तेहगढ़ साहिब स्थित छोटे साहिबज़ादों की अतुलनीय शहादत से जुड़े पवित्र ऐतिहासिक गुरुधामों को दर्शाने वाला यह ब्रोशर राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब हरप्रीत संधू द्वारा तैयार किया गया

Harpreet Sandhu, State Information Commissioner, Lt Gen Gurmit Singh, Governor Uttarakhand, Dehradun
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 11:12 IST

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज छोटे साहिबज़ादों बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी तथा गुरु गोबिंद सिंह जी की पूजनीय माता माता गुजरी जी की अतुलनीय शहादत की पवित्र स्मृति में लोक भवन, देहरादून में आयोजित वीर बाल दिवस समारोह के दौरान वीर बाल दिवस को समर्पित एक साहित्यिक चित्रकला ब्रोशर का लोकार्पण किया।

यह ब्रोशर राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब हरप्रीत संधू द्वारा तीन पवित्र गुरुधामों की आध्यात्मिक गरिमा और ऐतिहासिक महत्त्व को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ब्रोशर में फ़तेहगढ़ साहिब, पंजाब में स्थित उन तीन ऐतिहासिक गुरुधामों को दर्शाया गया है—गुरुद्वारा ठंडा बुर्ज, जहाँ माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादों को वर्ष 1705 में शहादत से पूर्व भीषण ठंड में रखा गया; गुरुद्वारा फ़तेहगढ़ साहिब, जहाँ छोटे साहिबज़ादों बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को ज़िंदा दीवार में चुनवाकर शहीद किया गया; तथा गुरुद्वारा जोती स्वरूप, जहाँ छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी का शहादत उपरांत अंतिम संस्कार किया गया। 

ये तीनों गुरुधाम फतेह गढ़ साहिब, पंजाब में सशोभित हैं। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब हरप्रीत संधू द्वारा उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को “गुरु तेग़ बहादुर साहिब की आध्यात्मिक यात्रा” शीर्षक से धार्मिक विरासत पर आधारित एक पुस्तक भेंट की गई। साथ ही गुरु तेग़ बहादुर साहिब के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित एक दस्तावेज़ी फ़िल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें नौवें सिख गुरु के जन्म से लेकर शहादत तक की ऐतिहासिक यात्रा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। 

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने छोटे साहिबज़ादों और गुरु तेग़ बहादुर साहिब की शहादत से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत से उत्तराखंड के विभिन्न समुदायों को परिचित कराने हेतु राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब हरप्रीत संधू द्वारा की गई इस सराहनीय और दूरदर्शी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

Tags: Harpreet Sandhu , State Information Commissioner , Lt Gen Gurmit Singh , Governor Uttarakhand , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD