Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्वी दिल्ली को मिलेगी जाम से राहत, बिहारी कॉलोनी से गाजीपुर तक बनेगी एलिवेटेड रोड : प्रवेश वर्मा

Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:35 IST

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्वी दिल्ली की लंबे समय से जाम से जूझ रही सड़क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहारी कॉलोनी से गाजीपुर तक जाने वाली यह सड़क रोजाना घंटों जाम में फंसी रहती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

मंत्री ने बताया कि वे इस समय ट्रंक ड्रेन नंबर-1 के पास खड़े हैं, जहां नाले के किनारे एलिवेटेड रोड बनाने की मांग काफी समय से उठ रही है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस एलिवेटेड रोड की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार की जा रही है। इस मांग को अरविंदर सिंह लवली, संजय गोयल, अनिल गोयल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया है। 

जब बोर्ड की बैठक हुई थी, तब अरविंदर सिंह लवली ने इस एलिवेटेड रोड को बनाने का प्रस्ताव रखा था। बोर्ड की ओर से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। मंत्री ने आगे बताया कि अब इस परियोजना की फीजिबिलिटी यानी व्यवहारिकता की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पूरी फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही इस पर आगे का काम शुरू किया जाएगा। 

उन्होंने साफ किया कि एलिवेटेड रोड बनाने से पहले सभी जरूरी एनओसी और परमिशन संबंधित विभागों और कोर्ट से ली जाएंगी। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि अगर सभी जरूरी अनुमति समय पर मिल जाती है तो दिल्ली सरकार इस सड़क पर एलिवेटेड रोड बनाएगी। 

इसका मकसद यहां के लोगों को एक नई और सुगम सड़क सुविधा देना है ताकि रोजाना गुजरने वाली हजारों और लाखों गाड़ियों का ट्रैफिक बिना जाम के आसानी से निकल सके। आईएफसी विभाग के अधिकारी भी मौके पर आए हैं और जैसे ही जरूरी मंजूरी मिलेगी, सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

मंत्री ने केंद्र और दिल्ली सरकार के तालमेल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए सौभाग्य की बात है कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है, जिससे डबल-इंजन सरकार बनी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 सालों में दिल्ली में जितने भी बड़े विकास कार्य हुए हैं, वे केंद्र सरकार के सहयोग से ही संभव हो पाए हैं और आने वाले समय में भी यह सहयोग जारी रहेगा।

 

Tags: Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD