Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाई जैता जी की याद में राज्य स्तरीय समागम

सरकारी आई. टी. आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा - ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dalbir Singh Tong,Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:46 IST

पंजाब सरकार द्वारा बाबा बकाला साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री ई.टी.ओ. ने समागम में बड़ी संख्या में आई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी के स्मारक पर विधान सभा का सत्र हुआ है। 

उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि मान सरकार द्वारा 21 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी का स्मारक बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि भाई जैता जी एकमात्र सिख थे जिनके दो नाम दो गुरु साहिब ने रखे, पहला नाम भाई जैता गुरु तेग बहादुर जी ने रखा और दूसरा नाम अमृत छकाने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जीवन सिंह रखा। 

श्री ई.टी.ओ. ने भाई जैता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1675 ई. में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के बाद भाई जैता जी जब गुरु साहिब जी का शीश लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे तो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जैता को सीने से लगा कर ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ का खिताब दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नौजवान पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरु साहिबानों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवा रही है और इसके लिए राज्य भर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित अनेकों समागम करवाए गए हैं ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने गुरु की कुर्बानी से अवगत हो सके।

समागम से पहले श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के गुरुद्वारे में नतमस्तक भी हुए। समागम के अंत में क्षेत्र के विधायक श्री दलबीर सिंह टौंग द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री ई.टी.ओ. को भाई जैता जी की तस्वीर देकर सम्मानित भी किया गया।

समागम को संबोधित करते हुए क्षेत्र विधायक बाबा बकाला साहिब श्री दलबीर सिंह टौंग ने मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भाई जैता जी का राज्य स्तरीय समागम बाबा बकाला साहिब में मनवाया है। उन्होंने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने शहादत देकर धर्म की रक्षा की है। 

श्री टौंग ने कहा कि भाई जैता जी जैसी शहीदी इतिहास में कहीं भी नहीं मिल सकती। उन्होंने बताया कि भाई जैता जी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत माहिर थे। उन्होंने फारसी, उर्दू और संस्कृत जैसी भाषाओं के विद्वान होने के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि भी थे। इसके उपरांत विधायक टौंग को भी डिप्टी कमिश्नर अमृतसर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन एस.सी. लैंड कार्पाेरेशन श्री रविंदर हंस, डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मैडम अमनदीप कौर, एस.डी.एम. श्री अमनप्रीत सिंह, चेयरमैन रामगढ़िया वेलफेयर श्री सतपाल सोखी, मैडम सुहिंदर कौर, डॉ. इंदरपाल सिंह, सुखचैन सिंह, मैडम सुनैना रंधावा, कमांडेंट जसकरण सिंह, सतनाम सिंह मठारू के अलावा बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित थीं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dalbir Singh Tong , Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD