Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते की उपस्थिति में 30 गरीबों को मिली मकान की चाबी, प्रधानमंत्री का जताया आभार

Faggan Singh Kulaste, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डिंडोरी , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 14:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर पिछड़े, कमजोर और गरीब वर्ग को स्वयं का मकान मिले। देश में ऐसा कोई व्यक्ति न रहे, जिसके सिर पर छत न हो। इसी कड़ी में डिंडोरी नगर परिषद द्वारा नगर में निवासरत गरीब, असहाय और किराए के मकान में रह रहे ऐसे 30 हितग्राहियों का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।

इस दौरान 15 लोगों को सांकेतिक रूप से मकान की चाबी मुख्य अतिथि सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे और डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम की मौजूदगी में दी गई। घर पाने वाले सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी को दिल से धन्यवाद दिया। भाजपा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि शेष और अधूरे मकानों को जल्द ही मार्च तक पूरा कर हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। 

आज हितग्राही बहुत प्रसन्न हैं। सभी गरीबों को मकान बनाकर देना सरकार का लक्ष्य है। भाजपा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने इस मौके पर बताया कि आज 15 लोगों को गृह प्रवेश कराया गया है। हमारा लक्ष्य 50 लोगों को आवास देना था, लेकिन कुछ काम अधूरे हैं। मार्च तक हम अधूरे आवास को पूरा कर लेंगे और उन्हें सौंप देंगे।

उन्होंने कहा कि जिनके पास घर या जमीन नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी गई है। आज डिंडोरी का कार्यक्रम हुआ है। जल्द ही बचे हुए काम भी पूरे किए जाएंगे। कुछ कारणों से काम में देरी हुई है, लेकिन हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री मोदी ने आवास दिया है, इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता। सरकार की मंशा है कि सभी गरीबों को घर बनाकर सौंपा जाए।

नगर परिषद डिंडोरी के सीएमओ अमित तिवारी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति मकान से वंचित न रहे। इस सपने को पूरा करने के लिए 2015 में योजना शुरू की गई थी। पहले चरण में 805 आवास स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 98 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण में हमें 150 आवेदन मिले थे, जिन्हें शासन के पास भेजा जा चुका है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के एएसपी घटक में 348 आवास बनाए जाने थे, जिनमें से 98 आवास पहले ही दिए जा चुके हैं और आज सांसद द्वारा 30 आवास सौंपे गए हैं।  आने वाले साल के शुरुआती महीनों में 30-40 आवास और दिए जाएंगे। हमारी कोशिश होगी कि जून से पहले 348 आवास सौंप दिए जाएं।आवास पाने वाली रंजीता धुर्वे ने कहा कि मैं बहुत परेशान थी। 

मेरे पास न तो जमीन है और न ही घर। मैं अपनी बेटी के साथ अकेली हूं। आज मुझे आवास मिला है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैं 15-20 साल से किराए के मकान में रह रही थी। मुझे नहीं लगा था कि मुझे भी मकान मिलेगा। कविता नेताम को भी मकान की चाबी मिल गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों से परेशान थी कि मेरा अपना घर हो। 

आज मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपना घर मिला और उसकी चाबी भी मिल गई। प्रधानमंत्री मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मुझे आवास दिया। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने ठाकुर जी के साथ गृह प्रवेश करूंगी। उनकी कृपा से मुझे मकान मिला। यह अच्छी योजना है और गरीबों को लाभ मिलना चाहिए। कांति बाई ने कहा कि मैं अपने जीवन यापन के लिए काम करती थी। 

घर को लेकर परेशान थी। आज मुझे घर मिला है। मुझे बहुत खुशी है। मुझे घर की चाबी मिल चुकी है, जल्द ही हम गृह प्रवेश करेंगे। बहुत कष्ट में जिंदगी चल रही थी, लेकिन अब थोड़ी खुशी है। सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। कलावती यादव का कहना है कि मैं मजदूरी करती हूं। लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करती हूं। 25 सालों से मकान नहीं था। आज मुझे मकान मिला है और मैं बहुत खुश हूं।

 

Tags: Faggan Singh Kulaste , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD