Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केरल के 600 से अधिक स्थानीय निकायों में भाजपा की जीत लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण : राजीव चंद्रशेखर

Rajeev Chandrasekhar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:52 IST

केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि तिरुवनंतपुरम में इतिहास बन रहा है, जहां राज्य के लगभग 600 स्थानीय निकायों में भाजपा के पार्षदों ने शपथ ग्रहण की है। राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि यह जीत जनता की ताकत और लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है।

केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भाजपा को कमजोर करने के लिए हरसंभव कोशिश की, लेकिन जनता की इच्छा के आगे सभी प्रयास असफल साबित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वार्डों को तोड़ने के लिए कथित रूप से धोखाधड़ी पूर्ण परिसीमन किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर भाजपा के वोट बांटने की रणनीति भी अपनाई गई।

राजीव चंद्रशेखर ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि ऐसी ही रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट पर भी अपनाई गई थी, लेकिन इस बार भी जनता ने सच्चाई को पहचान लिया और इन सभी प्रयासों को नकार दिया। राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक, यह परिणाम साफ तौर पर दिखाता है कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति चाहती है। 

उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक हथकंडों के बावजूद भाजपा को स्थानीय स्तर पर जो समर्थन मिला है, वह केरल में बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है। अपने एक्स पोस्ट के अंत में उन्होंने 'विकसित केरल' की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय है कि केरल विकास, सुशासन और जनकल्याण के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़े। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि स्थानीय निकायों में पार्टी की मजबूत मौजूदगी आने वाले समय में केरल की राजनीति की दिशा बदल सकती है।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD