Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने अमरावती में वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश के पहले जेनरेशन-जेड परिवर्तित परिसर डाकघर का उद्घाटन किया

Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरावती , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 16:49 IST

ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने  कैंपस डाकघरों के आधुनिकीकरण और उन्हें  छात्र-केंद्रित सेवा केंद्रों में बदलने की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत, जेनरेशन-जेड विषय पर आधारित वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय उप डाकघर का अमरावती स्थित वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय परिसर में आज उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में आंध्र प्रदेश सर्कल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सुश्री बीपी श्रीदेवी, आईपीओएस; वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. अरुलमोलीवरमन; गुंटूर जिले की कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती ए. थमीम अनासरिया, आईएएस; वीआईटी-एपी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जगदीश चंद्र मुदिगंती; विजयवाड़ा क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल डॉ. वेन्नम उपेंद्र, आईपीओएस; आंध्र प्रदेश सर्कल के महाप्रबंधक (वित्त) श्री के. विनोद कुमार, आईपी एंड टीएएफएस; और लेखा निदेशक श्री अभिलाष पासम, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य उपस्थित थे।

यह पहल भारत डाक अभियान के एक  महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करती है जो  युवा भारत से जुड़ती है, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देती और कैंपस परिवेश के भीतर आधुनिक, सुलभ सेवाएं प्रदान करती है। यह पहल इंडिया पोस्ट के परिवर्तन के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक डाकघरों को समकालीन, भविष्य के लिए तैयार संस्थानों के रूप में पुनर्परिभाषित करना और युवा पीढ़ी के साथ जुड़ाव को मजबूत करना है। 

नए सिरे से तैयार किए गए डाकघर को सोच-समझकर जेनरेशन-जेड  की सोच के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिसमें कार्यक्षमता, रचनात्मकता, नवाचार और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का संयोजन है। जेनरेशन-जेड विशेष पर आधारित इस डाकघर में नई पीढ़ी की सुविधाएं जैसे दीवारों पर भारतीय डाक से जुड़े साहित्य का प्रदर्शन , कॉफी की सुविधा, फ़ुटबॉल टेबल, मुफ्त वाई-फाई, पत्रिकाएं और उन्नत डिजिटल सेवा उपलब्ध हैं, जो इसे एक स्वागत योग्य और छात्र-अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। 

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने "वीआईटी: आंध्र प्रदेश का जेनरेशन-जेड थीम वाला डाकघर" शीर्षक से एक विशेष डाक कवर भी जारी किया। इस अवसर पर  संबोधित करते हुए डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि यह पहल डाक विभाग की डाकघरों को युवा नागरिकों की बदलती आकांक्षाओं के अनुरूप जीवंत सेवा केंद्रों में बदलने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी पहल छात्रों को आवश्यक डाक, वित्तीय और डिजिटल सेवाओं से सुलभ और रुचिकर तरीके से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष रूप से जेनरेशन-जेड उपयोगकर्ताओं के लिए परिकल्पित, कैंपस डाकघर सरलीकृत सेवा वितरण, डिजिटल भुगतान विकल्प और डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाओं तक एक ही छत के नीचे निर्बाध पहुंच प्रदान करता है। यह पहल नवाचार, समावेशिता और ग्राहक-केंद्रित सेवा वितरण पर भारतीय डाक के लक्ष्य को सुदृढ़ करती है और  छात्रों के बीच वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देती है।

 

Tags: Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD