Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वीर बाल दिवस से अटल जयंती तक भाजपा का मिशन मोड, जेपी नड्डा ने संगठन को दिया स्पष्ट रोडमैप

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh, Pankaj Chaudhary, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 14:44 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नड्डा ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और इसके बाद संगठनात्मक अभियानों, कार्यक्रमों तथा आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। 

उन्होंने 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अमर बलिदान की गाथा को लोकव्यापी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए साहिबजादों ने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार किया और धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं किया। 

इतनी कम आयु में दिया गया यह बलिदान अडिग आस्था, अदम्य साहस और वीरता की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, सत्य, आत्मसम्मान और देश-धर्म की रक्षा के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो “एक देश, एक विधान, एक निशान,” एकात्म मानववाद से साकार होता अंत्योदय और “जय जवान, जय किसान” से “जय विज्ञान” तक के विकास संकल्प का प्रतीक होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए संघर्षों और विचारधारा को समझने का अवसर मिलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश संगठन सभी कार्यक्रमों और अभियानों को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बूथ स्तर तक मनाई जाएगी। जिला स्तर पर प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों के माध्यम से वाजपेयी के व्यक्तित्व, ऐतिहासिक निर्णयों, नेतृत्व क्षमता और अंत्योदय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियानों, सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को मिशन मोड में आगे बढ़ाएं, ताकि राष्ट्रवादी विचार और विकास का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh , Pankaj Chaudhary , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD