Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण हो, इस दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्ध : प्रवेश वर्मा

Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 14:33 IST

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि देश की राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों के निर्माण का सिलसिला जारी है। हम लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली में उच्च गुणवत्ता की सड़कों का निर्माण हो। सड़कों के निर्माण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। इस दिशा में हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

प्रवेश वर्मा ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण करने के लिए हम हर महीने अपने अधिकारियों के साथ आते हैं। इसके बाद यह निरीक्षण करते हैं कि सड़कों का निर्माण कार्य कहां तक पहुंचा है। हम उन्हें सख्त निर्देश देते हैं कि सड़कों के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाए।

मंत्री ने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़कों का निर्माण सुचारू रूप से जारी है। कई बार ऐसा होता है कि अधिकारी हमें दफ्तर में बताते कुछ हैं, लेकिन जमीनी हालात कुछ और होते हैं। ऐसी स्थिति में स्थितियों का जायजा लेने के लिए हम अधिकारियों के साथ समय-समय पर जमीन पर उतरते हैं, ताकि बीच में किसी भी प्रकार की कोताही देखने को नहीं मिले, क्योंकि इस तरह की छोटी-छोटी कोताही व्यापक स्तर पर विकास को प्रभावित करती है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली सरकार में मंत्री ने कहा कि मैंने खुद यह अनुभव किया है कि इस तरह से जमीन पर पूरे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद मैंने खुद व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस किया है कि काम हो रहा है। इससे जमीनी स्तर पर हालात पूरी तरह से सकारात्मक दिख रहे हैं, जिसका हम सभी लोग दिल खोलकर स्वागत करते हैं।मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज की तारीख में दिल्ली में जिस तरह की गुणवत्ता का काम हो पा रहा है, पहले वैसा काम नहीं हो पाता था। 

पहले दिल्ली के विकास से संबंधित कामों में बड़े पैमाने पर समझौता कर लिया जाता था, लेकिन आज की तारीख में ऐसा नहीं होता है। आज बड़े पैमाने पर प्रदेश में विकास से संबंधित काम हो रहे हैं। आज की तारीख में हम खुद सड़क पर उतरकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रदेश में कितना काम हो रहा है।उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठोस काम हो। जो काम हो, तो वह लंबे समय तक टिके। उस काम के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो और उसका फायदा लंबे समय तक लोगों को मिले।

 

Tags: Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD