Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महात्मा गांधी के आदर्शों को समझे विपक्ष : चिराग पासवान

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:39 IST

राज्यसभा में 'जी राम जी' बिल पास होने के बाद विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष का दावा है कि सरकार इस बिल के जरिए महात्मा गांधी का नाम मिटाना चाहती है। शुक्रवार को टीएमसी सांसदों ने विरोध जताया। टीएमसी सांसदों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग बापू के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि बापू के आदर्श क्या थे। 

चिराग पासवान ने कहा कि बापू के आदर्श निश्चित रूप से यह नहीं थे कि आप कुर्सी का अपमान करें या जब कोई मंत्री भाषण दे रहा हो तो इधर-उधर चीजें फेंकें। बापू का आदर्श शांतिपूर्वक विरोध था। आक्रोश को व्यक्त करने का मौका लोकतंत्र में दिया गया है। अगर आप शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हैं तो हम स्वागत करते हैं। लेकिन, आपको किस नाम से ऐतराज है? राम के नाम से ऐतराज है। 

अंतिम क्षणों में बापू के मुख से 'राम' का नाम निकला था। बापू के नाम पर नहीं, काम पर ध्यान देंगे तो बापू के आदर्श पर चल पाएंगे। नहीं तो सिर्फ राजनीति ही कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी जात-पात के आधार पर नेताओं के चयन को प्राथमिकता नहीं दी है। हमेशा काबिलियत पर विश्वास किया है। बिहार में एमवाई समीकरण विपक्ष का क्या था, सभी जानते हैं। 

हमारा समीकरण एमवाई महिला और युवा हैं। मुझे खुशी है कि मैं बिहार से आता हूं और यहां से आने वाले एक युवा नितिन नबीन को देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के नेतृत्व का मौका दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को भगवान राम, उनके अस्तित्व और राम मंदिर के प्रति कभी कोई श्रद्धा नहीं रही। 

उन्होंने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। इसलिए, लोग उन्हें उनकी जगह दिखा रहे हैं। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि हम भारत के गरीब लोगों के साथ हैं। पीएम मोदी की सरकार लोक कल्याण के लिए कार्य करती रही है और लोगों का पीएम मोदी पर आशीर्वाद है। 19 राज्यों में एनडीए की सरकार है। मनरेगा 'जी राम जी' में परिवर्तित किया गया, जो एक अच्छी पहल है। 

मुझे यह बताएं कि 20 साल तक इस योजना में 100 प्रतिशत केंद्र सरकार दे रही थी। अब बहुत अच्छे तरीके से सोच-विचार कर 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि फेडरल स्ट्रक्चर का सम्मान करना चाहिए। सांसद किरण चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है तो नौटंकी शुरू हो जाती है।

टीएमसी के सांसद विरोध इसीलिए जता रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में बंगाल में चुनाव है तो हरकत दिखानी है। उन्हें मालूम है कि धरातल पर बंगाल खिसक रहा है। इसीलिए बचाने के लिए 100 चीजें करेंगे। भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा को समाजवादी पार्टी चलाएगी?

वे इतने बड़े हो गए हैं। पहले अपनी पार्टी संभाल लें, चाचा-भतीजा को समझाएं। इन्हें देश की चिंता कब से होने लगी? भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और हमें उनकी चिंता भी करनी होगी। सपा वाले परिवार के बाहर नहीं जाते, वे देश की चिंता करेंगे। ये हास्यास्पद बातें हैं।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD