Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

प्रदूषण पर चर्चा से भागा विपक्ष, सदन में मचाया हंगामा : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 11:07 IST

संसद के शीतकालीन सत्र के समापन पर शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम प्रदूषण पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि प्रदूषण महत्वपूर्ण नहीं है और हंगामा किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह एक अफसोस रह गया कि हम प्रदूषण पर पूरे दिन की चर्चा के लिए तैयार थे। 

कांग्रेस ने अन्य पार्टियों को उकसाकर और भड़काकर, सदन के वेल में घुसकर अराजकता और व्यवधान पैदा किया। उन्होंने कहा, "इस सत्र में पास हुए बिल करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और भारत को 'विकसित' राष्ट्र बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। 'वंदे मातरम' पर व्यापक चर्चा करके, हमने एक बार फिर देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाया है। 

कई लोगों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन संसद के दोनों सदनों में चुनावी सुधारों पर बहस के बाद सब कुछ साफ हो गया। चुनाव आयोग और चुनावी प्रणाली पर आरोप लगाने वाले भी बेनकाब हो गए।" किरेन रिजिजू ने कहा कि यह पहली बार था जब चुनाव आयोग और चुनावी सुधारों पर अलग से चर्चा हुई। यह दिखाता है कि सरकार चर्चा के लिए कितनी तैयार है। 

इस चर्चा के बाद कोई भ्रम नहीं बचा है। विपक्ष को इसके लिए हमारा धन्यवाद करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "2025 का शीतकालीन सत्र देश के लिए बहुत ही प्रोडक्टिव सत्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधार से जुड़े एजेंडे में तेजी से प्रगति हुई है। इस सत्र ने इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

शायद कई लोगों को इसका एहसास न हो, लेकिन इस सत्र में पास हुए बिल करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और भारत को एक 'विकसित राष्ट्र' बनाने में योगदान देंगे।" संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "लोगों ने मनरेगा को लूट और भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया था। इसे ठीक करने के लिए 'विकसित भारत : जी राम जी' बिल लाया गया। यह बिल ग्रामीण भारत में क्रांति लाएगा। 

इसके बाद भी विपक्ष लगातार इसका विरोध करता रहा। इससे पता चलता है कि विपक्ष मजदूर विरोधी है।" उन्होंने जोर देते हुए कहा, "'वंदे मातरम' पर व्यापक चर्चा करके, हमने एक बार फिर देशभक्ति की भावना को और आगे बढ़ाया है। विपक्ष लगातार हर बिल का विरोध करता रहा, जिसे देखकर लगता है कि इन लोगों का काम केवल जनता को भ्रमित करने का है।''

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD