Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रणदीप हुड्डा ने रोमांटिक अंदाज में दी पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की बधाई

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 10:52 IST

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। कपल ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर प्रेग्नेंसी की खबरों को फैंस के साथ शेयर किया था। अब अभिनेता ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई बेहद प्यारे और खास तरीके से दी है। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ दिख रहे हैं। 

फोटो में अभिनेता ने लिन के बेबी बंप पर हाथ रखा है। फोटो में बेबी बंप साफ दिख रहा है। पत्नी पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की घाणी ए छिकमा बधाई डार्लिंग। जैसे ही तुम मां बनने के इस खूबसूरत नए पड़ाव में कदम रख रही हो, मैं तुम्हारी ताकत, तुम्हारी खूबसूरती और तुम्हारे बेपनाह प्यार को देखकर पहले से ही हैरान हूं। 

तुम्हें यह सब करते हुए देखकर मुझे तुमसे फिर से प्यार हो जाता है। यह तुम्हारे लिए, हमारे लिए, और उस जादू के लिए जो हम साथ मिलकर बना रहे हैं, जन्मदिन मुबारक हो।" अभिनेता के पोस्ट पर यूजर्स भी प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि 29 नवंबर को फोटो शेयर कर अभिनेता ने नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी दी थी। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "दो साल का प्यार, रोमांच, और अब... लिटिल वाइल्ड वन ऑन द वे।" बता दें कि अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया था। कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी। 

वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और बहुत मदद भी करते थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी। रणदीप और लिन ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD