Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

टाइटैनिक के 28 साल, फिल्म जिसने इतिहास को पर्दे पर अमर कर दिया

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:52 IST

1997 में जब जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' सिल्वर स्क्रीन पर आई, तब यह सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी, बल्कि सिनेमा के इतिहास में जोखिम, जुनून और तकनीकी साहस की मिसाल बनकर सामने आई। 19 दिसंबर 1997 को अमेरिका सहित कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर शुरुआती आशंकाएं बहुत थीं। 

उस दौर में लगभग 200 मिलियन डॉलर के बजट वाली यह फिल्म सबसे महंगी हॉलीवुड प्रोजेक्ट मानी जा रही थी और कई स्टूडियो को डर था कि यह लागत निकाल भी पाएगी या नहीं। फिल्म की कहानी 1912 में डूबे असली जहाज आरएमएस टाइटैनिक की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, लेकिन कैमरून ने इसे केवल एक ऐतिहासिक हादसा नहीं रहने दिया। 

जैक डॉसन और रोज डेविट बुकाटर की प्रेम कहानी के जरिए उन्होंने वर्गभेद, मानवीय अहंकार और समय की नश्वरता को परदे पर उतारा। दिलचस्प तथ्य यह है कि जहाज़ के डूबने के दृश्यों के लिए कैमरून ने मेक्सिको में टाइटैनिक का लगभग पूर्ण आकार का सेट बनवाया, जो उस समय तकनीकी चमत्कार माना गया। तथ्य बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग बेहद कठिन रही। 

ठंडे पानी में लंबे समय तक शूट करने के कारण कई कलाकार और क्रू सदस्य बीमार पड़ गए। खुद जेम्स कैमरून ने बाद में स्वीकार किया कि फिल्म बनाते समय उन पर जबरदस्त मानसिक और आर्थिक दबाव था। इसके बावजूद उन्होंने ऐतिहासिक सटीकता पर खास ध्यान दिया। जहाज के अंदरूनी हिस्सों, सीढ़ियों, बर्तनों और यहां तक कि डूबने के समय बजने वाले संगीत तक को वास्तविक घटनाओं के आधार पर गढ़ा गया।

रिलीज़ के बाद 'टाइटैनिक' ने इतिहास रच दिया। फिल्म लगातार कई हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन रही और दुनिया भर में लगभग 2.2 अरब डॉलर की कमाई कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई। ऑस्कर पुरस्कारों में इसे 14 नामांकन मिले और 11 ऑस्कर जीतकर इसने 'बेन-हर' के रिकॉर्ड की बराबरी की। खास बात यह थी कि इस सफलता ने लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट को वैश्विक स्टार बना दिया।

फिल्म का संगीत भी इसकी पहचान बन गया। सेलीन डायोन का गीत 'माय हार्ट विल गो ऑन' 1990 के दशक का सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गीत साबित हुआ और आज भी 'टाइटैनिक' की याद आते ही लोगों के जेहन में गूंज उठता है। आलोचकों का मानना है कि इस गीत ने फिल्म के भावनात्मक असर को कई गुना बढ़ा दिया। आज, रिलीज के करीब तीन दशक बाद भी 'टाइटैनिक' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक घटना मानी जाती है।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD